Thursday, September 29, 2022

AN IRISH AIRMAN FORSEES HIS DEATH --W.B.YEATS


AN IRISH AIRMAN FORSEES HIS DEATH
--W.B.YEATS

 एक आयरिश विमानचालक का पूर्वाभास

जानता हूँ मैं ,कि नियति से मिलन होगा
दूर ,उपर ,कहीं मेघों के बीच
घृणा नहीं है उनसे
युद्ध कर रहा हूँ जिनसे
प्रेम नहीं उन्हें करता हूँ
जिनकी रक्षा कर रहा हूँ
गाँव है मेरा किलटारटन  क्रास
मेरे गांववासी ,दीन!
अंत कैसा भी
न उनकी हानी करेगा
न पहिले से ज्यादा देगा ख़ुशी !
ना किसी कानून ने ,
ना ही किसी फर्ज़ ने ,
ना ही लोगों कि हर्षध्वनी  ने
कहा है मुझसे
युद्ध करने के लिए ;
बस एक आवेश ख़ुशी का
मुझे ले चला है
मेघों की गड़गड़ाहट में !

किया संतुलन बीच सभी के मैंने
पर लगता है
व्यर्थ सांसें हुई हैं
आने वाले लम्हों की,
बीते कल की ;
संतुलित हुई तो बस ,यह जिन्दगी और मृत्यु !


@Chandrashekhar B.Sharma[ALL RIGHTS RESERVED]

No comments:

Post a Comment