"राख में गिरे गुलाब"
जब ज़मीन ने तुर्कीए की सरज़मीं पर सिसक कर कहा — "बस",
तो वो ज़लज़ला सिर्फ़ पत्थरों का नहीं था…
वो इनसानियत के ज़मीर का इम्तिहान था।
हर दीवार थी एक चीख़,
हर मलबा—किसी माँ के अरमानों का क़ब्रिस्तान।
न कोई आफ़ताब था, न चाँदनी,
बस साया था मौत और मातम का…
तभी दूर एक मुल्क से
उम्मीद की रौशनी आई—
बेआवाज़, बेनिशान।
ना फ़रमान था, ना तक़रीर,
बस लफ़्ज़ दिलों में धड़क रहे थे–
"ऑपरेशन दोस्त"
वो दोस्त जो लिबास नहीं देखते,
जो मज़हब से पहले दर्द पढ़ते हैं,
जो हाथ बढ़ाते हैं—बग़ैर किसी सौदे के!
भारत से जो क़ाफ़िला चला,
वो जैसे रहमत का कारवाँ हो—
बचाव दल जैसे फ़रिश्ते उतरते हों
ज़ख़्मी ज़मीन पर अपने चुप लिबासों में।
मगर…
वक़्त अक्सर अपने चेहरे बदलता है।
वही सरज़मीं, जहाँ राहत की नर्मियाँ थीं,
अब बन गई है साज़िशों का मर्कज़।
जहाँ साँसे भेजी थीं हमने,
वहाँ से दबेपाँव उड़ते हैं जहाज़—
बारूद से लदे हुए
दुश्मन की सरजमीं पर!
पहलगाम की वादियों में जब इंसानियत लहू-लुहान थी,
सरहद पर जब ख़ामोशियाँ भी डरी हुई थीं,
उसी घड़ी
तुर्कीए की फ़िज़ाओं से
C-130 हरक्यूलिस उतरता है कराची की ज़मीन पर!
छह—
हाँ, पूरे छह सी-130 कार्गो लड़ाकू जहाज़,
तहरीरों में नहीं—हथियारों के जखीरे लेकर
उतरते हैं इस्लामाबाद की वीरानियों में,
जैसे रात ने हथियार बाँटे हों
ख़्वाबों के बदले…
ना कोई ताज्जुब, ना कोई सफ़ाई—
ये वही तुर्कीए है,
जिसे सबसे पहले हमारी साँसें पहुँची थीं
जब उसकी मिट्टी थरथरा रही थी!
और अब वही तुर्कीए,
हमारे ख़ून के लिए बारूद भेजता है—
ना सिर्फ़ साज़ो-सामान,
बल्कि नीयतें भी लपेटकर भेजी हैं—
कारतूसों के खोल में…
बायरकटर टीबी2 ड्रोन अब गश्त लगाते हैं
हमारी सरहदों पर,
F-16 के पुर्ज़े,
मिसाइलों के नक़्शे,
रडार और जंग की ख़ामोशियाँ—
सब तेरी शह से नापाक ज़मीन पर उतरते हैं
बिना किसी इत्तिला के,
बिना किसी शरम के!
तुने अमन का नाम लेकर
हमारी हथेलियों में बारूद रख दिया!
"ऑपरेशन दोस्त" कोई तहरीक नहीं थी,
वो एक सच्चा जज़्बा था—
जो अब राख हो चुका है तेरी ख़ामोशी में!
हमने मलबे से गुलाब निकाले थे,
तूने उन्हें ख़ंजर बना दिया।
हमने लहू रोकने को पट्टियाँ भेजीं,
तूने उसी लहू को बहाने का नापाक मंसूबा बाँध लिया!
अब जब भी हवाएं चलेंगी,
वो एहसान की ख़ुशबू नहीं,
बल्कि एहसानफरामोशी की बू लेकर आएगी!
---
"A Rose Fallen in Ashes"
When the earth wept beneath the Turkish sky
and whispered through her trembling soil—“Enough,”
that quake did not just shatter stones—
it cracked open the conscience of mankind.
Every wall was a scream.
Every ruin—a graveyard
for a mother's unborn dreams.
There was no sun, no moonlight,
only the cold shadow of death and mourning.
Then, from a land afar,
a quiet flame of hope appeared—
voiceless, unseen.
No declarations, no banners,
just a heartbeat murmuring through silence:
"Operation Dost"
A friend—who sees not uniforms,
but reads pain before creed,
who stretches a hand,
without weighing the cost.
From India came a caravan of mercy—
as though angels descended in rescue gear,
walking softly
upon earth’s torn and bleeding skin.
But time,
time wears many faces.
The same soil once kissed by kindness
now plots in silence.
To the land where we had sent breath,
return now steel-winged whispers—
planes that glide like shadows,
loaded with gunpowder,
bound for a neighbour’s veins.
While blood bathed the meadows of Pahalgam,
while silence itself quivered at our borders,
from Turkish skies
descended a fleet—
C-130 Hercules upon Karachi’s tarmac.
Six—
yes, six military birds of burden,
not carrying prayers,
but payloads of death,
touching down on Islamabad’s lonely fields,
as if the night had bartered dreams
for weapons.
No apology.
No explanation.
This—is the same Turkey
to whom our first breath arrived
when its soil shuddered and cracked.
And now, that same Turkey
returns our kindness
with crates of bullets.
Not just machinery—
but motives,
wrapped inside shell casings.
Bayraktar TB2s now haunt our skies,
F-16 parts,
maps of missiles,
radars and the silence of war—
all descend with your blessing
upon a soil not yours,
without warning,
without shame.
You spoke the name of peace—
but pressed gunpowder into our open palms.
"Operation Dost"
was never a campaign—
it was a pulse,
a pure intention,
now buried in the silence of your betrayal.
We had drawn roses from the rubble—
you have turned them to daggers.
We had sent bandages to stop the bleeding—
you no
w plot to spill the same blood
with calculated hands.
So now—
whenever the winds blow through your skies,
they will not carry the scent of grace,
but the stench
of broken trust.
No comments:
Post a Comment