The Gravediggers
I merely whispered
I can’t take it anymore…
maybe dying would be easier
It wasn’t a manifesto
not a suicide note
just a tired sigh
escaping the classroom of my mind
But the moment those words echoed
through the institutional corridors
the Gravediggers' Guild sprang to life
tools in hand,
resentment on their checklist
hatred packed like files in a briefcase
They dug
not into earth
but into every last corner of my hope
Their jibes hit like campus placements
their stares
like invigilators waiting
for me to collapse in the final exam
They dug my grave right there
behind the lab
where I once planted seeds of ideas
where lunch breaks
were filled with dreams
and tea cups brewed trust.
And now?
Not even weeds grow there
Only anticipation
for my death.
They stood at the edge of that pit
silent
sharp-eyed
as if grading the moment
I would finally fall
No answer sheets in their hands
no report cards
just a ticking countdown
to my end
But I didn’t die
Because I’m not a fragile theory
shattered by critique
I’m a question
still unanswered by the world
And that grave they dug?
It wasn’t mine
It was theirs
for their pettiness
their poison
their presumption
that weariness equals surrender
I’m still enrolled
in an unregistered course
reading from unwritten notes
where life hides its formula
between the lines
I will remain
beyond the syllabus of sorrow
beyond the reach of your boundaries
For to die
one must be truly alive
and now
I’ve never been more ready
to fight for my breath…
कब्रकूँ
मैंने बस इतना कहा
अब और नहीं...
शायद मर जाना आसान हो…
ना कोई इज़हार था
ना कोई वसीयत
बस एक थकी हुई आह थी
जो दिल की तालीमगाह से निकल पड़ी
मगर जैसे ही वो अल्फ़ाज़
इदारों की रहदारी में गूँजे
क़ब्र खोदने वाले
कब्रकूँ
की जमात हरकत में आ गई
औज़ारों के साथ
हसद की फेहरिस्त लेकर
और दिल में ज़हर लिए हुए
उन्होंने ज़मीन नहीं
मेरे ख़्वाब खोदे
उनके तंज़
किसी इम्तिहान की मेरिट लिस्ट जैसे
उनकी निगाहें
जैसे निगरान बैठे हों
मेरे गिरने का इंतेज़ार करते हुए
क़ब्र उसी जगह खोदी गई
जहाँ कभी मैंने तख़य्युल की पौध लगाई थी
जहाँ दोपहर की छुट्टी में तामीर होती थी उम्मीदें
जहाँ चाय की प्याली में
दोस्ती घुला करती थी
अब वहाँ
ना कोई घास
ना कोई ख़ुशबू
सिर्फ़ इंतज़ार...
मेरी मौत का!
वो खड़े रहे उस गड्ढे के पास—
बिलकुल वैसे
जैसे कोई मुहासिब
किसी नाकाम छात्र की आख़िरी साँसें गिनता है
ना रजिस्टर था हाथ में
ना कोई रिज़ल्ट कार्ड
बस एक उल्टा हुआ सांचा
जिसमें मेरी मौत ढाली जा रही थी
मगर मैं नहीं मरा!
क्योंकि मैं कोई कमज़ोर तसव्वुर नहीं
जो एक तंज़ से टूट जाए!
मैं तो वो सवाल हूँ
जिसका जवाब अभी बाक़ी है…
और जो क़ब्र तुमने खोदी...
वो मेरी नहीं, तुम्हारी है!
तुम्हारी सोच की
तुम्हारी तल्ख़ी की
तुम्हारी वो आस
की थक कर कोई सच में हार जाएगा!
मैं अब भी दाख़िल हूँ
एक बेनाम से कोर्स में,
बिना नम्बरों के
बिना किताबों के
जहाँ ज़िंदगी
हर्फ़ों के दरमियाँ अपने राज़ रखती है…
मैं रहूँगा
क़ब्र की हद
से आगे,
तुम्हारी सोच की सरहद से बाहर!
क्योंकि मरने के लिए
पहले ज़िंदा होना ज़रूरी है…
और मैं तो अब
ज़िंदगी से लड़ने के लिए
पहले से कहीं ज़्यादा तैयार हूँ!
No comments:
Post a Comment