शीशे की हुकूमत
वो आती है
एक मुस्कान में लिपटी हुई
जैसे रौशनी ने अपने ही खिलाफ़ गवाही दे दी हो,
हमेशा मुस्कुराती,
मानो चेहरा उसका नहीं,
कोई सरकारी मुहर हो।
कभी वो बिल्कुल ख़ामोश होती है,
चेहरा बिना हरकत,
सपाट
खालिस कोरा
जैसे आईना ने सहमकर
कुछ ना दिखाने का फैसला कर लिया हो ,
उस वक़्त उसकी चुप्पी
बोलती नहीं—किस्सागोई करती है।
फिर यकायक
आवाज़ शहद बन जाती है,
नरम, मुलायम,
इतनी मीठी कि
सवाल खुद को ही ग़लत समझने लगें,
मगर उस मिठास के पीछे
कोई दरवाज़ा नहीं खुलता।
कोई नहीं समझ पाता
वो कौन है
क्या है
क्यों है…
गूंगी?
या वो चाशनी में गोते लगाती आवाज़,
या दोनों के बीच छुपा
कोई तीसरा चेहरा,
पर्दानशी
जो कभी सामने आता ही नहीं।
दफ़्तर कोई जगह नहीं,
एक काँच का उगाया हुआ जंगल है,
जहाँ पेड़ काटे नहीं जाते
तराशे जाते हैं,
बॉयकट दरख़्त,
बराबर ऊँचाई, बराबर शक्ल,
जड़ों तक सीमित ज़िंदगी।
यहाँ कोई बचा नहीं है,
हर कोई उसकी पहुँच में है—
सीधे,
या उसके बनाए हुए रास्तों से,
कुछ लोग आवाज़ खो चुके हैं,
कुछ पहचान,
बाक़ी जो खड़े हैं
वो भी पूरे नहीं।
उसकी आँखें
देखती कम हैं,
ढालती ज़्यादा हैं,
हर चीज़ को अपने इर्द-गिर्द मोड़ देने की आदत,
एक नार्सिसिस्ट नक़्शा
जिसमें दुनिया सिर्फ़ एक आईना है
और वो
उसमें अटकी हुई तस्वीर।
मनफ़ियत यहाँ
शोर नहीं करती,
सीलन की तरह रहती है—
दीवारों में,
साँसों में,
बातों के बीच की ख़ामोशी में।
वो मुस्कुराती है
और कोई तय नहीं कर पाता
कि ये इजाज़त है
या इम्तिहान,
वो चुप रहती है
और कमरा खुद-ब-खुद छोटा हो जाता है।
कभी-कभी लगता है
वो खुद एक साज़िश है,
जो इतने वक़्त से चल रही है
जो अब नियम लगने लगी है।
एक दिन
एक अक्स नहीं बदला,
उसने बराबर होने से इंकार किया—
रौशनी बढ़ी,
धीरे नहीं, सीधे,
जब तक वो अक्स भी
बाकियों जैसा नहीं हो गया।
फिर सब सामान्य—
आईने संतुलित,
पेड़ एक-से,
चेहरे जुड़वां!
वो अब भी वहीं है,
मुस्कुराती हुई,
असमझ,
अनबाँची,
जैसे उसे बाँचना भी
उसके दायरे में आना हो।
और कहीं बाहर
एक अँधेरा है
जो कुछ छुपाता नहीं,
और एक पेड़ है
जो अब भी बढ़ रहा है,
बिना तराशे,
बिना पूछे।
...........................................................................................
The Dominion of Glass
She arrives
as if light has testified against itself,
wrapped in a smile—
always smiling,
as though her face were not her own
but an official seal.
Sometimes she is completely silent,
her face expressionless,
as if even mirrors, afraid of her,
refuse to reflect anything—
in those moments,
her silence does not speak,
it delivers verdicts.
And then suddenly
her voice turns to honey,
soft, measured,
so sweet
that questions begin to doubt themselves,
yet behind that sweetness
no door ever opens.
No one understands
what she is—
silence,
or sweetness,
or some third face
hidden between the two,
which never fully appears.
The office is not a place,
but a cultivated forest of glass,
where trees are not cut—
they are shaped,
boycut trees,
equal in height, equal in form,
life confined to their roots.
No one here is untouched.
Everyone exists within her reach—
directly,
or through the paths she has designed.
Some have lost their voices,
some their identities,
and those who remain standing
are no longer whole.
Her eyes
do not merely see—
they reshape,
bending everything
toward her center,
a narcissistic design
where the world is only a mirror
and she
the only image caught inside it.
Negativity here
does not make noise,
it lingers like dampness—
in walls,
in breath,
in the silence between words.
She smiles,
and no one can decide
whether it is permission
or a test.
She falls silent,
and the room
shrinks on its own.
Sometimes it feels
as though she herself is a conspiracy,
so prolonged
that it now resembles order.
One day
a reflection refused to change,
refused to become identical—
the light intensified,
not gradually,
but completely,
until that reflection too
became indistinguishable.
Everything returned to normal—
mirrors aligned,
trees uniform,
faces arranged.
She remains there,
still smiling,
unread, undeciphered,
as if to understand her
is to fall within her design.
And somewhere outside,
there is a darkness
that hides nothing,
and a tree
still growing,
unshaped,
unpermitted.
No comments:
Post a Comment