Wednesday, April 1, 2026

बर्फ़ हो जाना … Becoming Ice… Chandrashekhar B.Sharma

  बर्फ़ हो जाना …


उस सर्द सुबह

जब बादल

मेरे ऊपर किसी ख़ामोश अदालत की तरह झुके थे,

मैंने एक दरिया को देखा

जो बहते-बहते

अचानक ठहर गया था।

जैसे उसे

अपने ही सफ़र से

थोड़ी देर की मोहलत चाहिए थी।

उसने अपने होंठ

बर्फ की महीन सिलाई से बंद कर लिए।

मैंने सोचा—

शायद यह हार नहीं,

सिर्फ़ वक़्त से

एक छोटा-सा समझौता है।


कभी-कभी

मैं भी ऐसा ही करता हूँ।

अपने ख़यालों को

थोड़ा मोड़ देता हूँ,

जैसे हवा

पेड़ों की शाख़ों को

धीरे से दूसरी तरफ़ झुका देती है।

उस दिन

एक मछली भी दिखी थी

जो बर्फ का चश्मा लगाए

जमे हुए चाँद को देख रही थी।

मुझे लगा

जैसे वह भी

अपनी दुनिया से

थोड़ा-सा एडजस्ट कर रही हो।

दूर

एक हिमखंड

समंदर में भटकता हुआ

मेरे ही ख़याल जैसा था।

उसकी पीठ पर बैठी घड़ी

वक़्त को ऐसे गिन रही थी

जैसे हर लम्हा

किसी नई शक्ल में ढलने की

धीमी-सी मश्क़ (rehersal)हो।

मैंने तब समझा—

शायद ज़िंदगी

किसी बड़ी जंग का नाम नहीं।

यह तो बस

अपने अंदर

थोड़ी जगह खाली करने का हुनर है,

जहाँ हालात

आकर चुपचाप बैठ सकें।

कभी मैं दरिया बन जाता हूँ,

कभी बर्फ,

कभी सिर्फ़ एक क़तरा

जो अपनी ही हथेली में

नई शक्ल तलाश करता है।

और शायद

यही मेरा छोटा-सा राज़ है—

मैं हर रोज़

ज़िंदगी से लड़ता नहीं,

बस उसके साथ

थोड़ा-सा

चलने की कोशिश करता हूँ।


...............................................................................


Becoming Ice… 

That cold morning,
when the clouds
leaned over me like a silent court,
I saw a river
that, while flowing,
suddenly came to a halt—
as if
it needed
a brief reprieve
from its own journey.

It stitched its lips shut
with the fine thread of ice.
I thought—
perhaps this is not defeat,
but merely
a small compromise
with time.

Sometimes,
I do the same.
I bend my thoughts a little,
just as the wind
gently inclines
the branches of trees
to the other side.

That day,
I also saw a fish
wearing spectacles of ice,
gazing at a frozen moon.
It seemed to me
as though it, too,
was adjusting
a little
with its own world.

Far away,
an iceberg,
drifting across the sea,
felt like a thought of mine.
A clock perched upon its back
was counting time
as if each moment
were a quiet rehearsal
for taking on
a new form.

That is when I understood—
perhaps life
is not the name of some grand battle.
It is simply
the art
of making a little space within yourself,
where circumstances
can come
and sit quietly.

Sometimes I become a river,
sometimes ice,
sometimes just a drop
searching for a new shape
within its own palm.

And perhaps
this is my small secret—
I do not fight life every day,
I simply try
to walk
a little
alongside it.


No comments:

Post a Comment