सूतक
टेक्निकली
नहीं लगेगा सूतक—
काग़ज़ों में साफ़ लिखा है,
गोत्र बदल चुका है।
वरना
तेरे जन्म पर
ऐसे ही थोड़े कलपता समाज—
यूँ ही नहीं
खींच देता कपाल पर
आड़ी-तिरछी रेखाएँ
सात फेरों के बाद,
जैसे किस्मत नहीं,
रजिस्टर अपडेट कर रहा हो।
अजीब है—
रिश्ते यहाँ
खून से नहीं,
घोषणाओं से शुद्ध होते हैं।
सफेद कोरा कपड़ा—
ओढ़ाने की क़ूवत किसमें है?
वो ही ओढ़ाएगा
जिसने “उठान” उठाया है,
जिसके हिस्से आया है
तयशुदा शोक।
मैं तो इस पार खड़ा हूँ—
दरिया में उठता उफ़ान देख रहा हूँ,
जहाँ हर लहर
नाम नहीं पूछती,
सिर्फ़ डुबोना जानती है।
तेरी गुहार
परसों से गूँज रही है—
दीवारों से टकराकर नहीं,
मेरे भीतर
एक बंद कमरे में,
जहाँ आवाज़ें
मरती नहीं,
बस लंबी हो जाती हैं।
और सोचता हूँ—
अगर अख़्तियार में होता इंसाँ के,
तो क्या सच में
दे देता जीवन
बिना शर्त के?
या वहाँ भी
कोई न कोई “रीति” रख देता
आख़िरी साँस के बीच?
सूतक—
सिर्फ़ दरवाज़े पर नहीं लगता,
उसने तो
मन के चारों ओर
घेराबंदी कर दी है—
एक ऐसी नाकेबंदी
जिसमें हवा भी
इजाज़त लेकर आती है।
मन
आजन्म क़ैद हुआ है—
बिना फ़ैसले,
बिना अपील।
तुझे
अल्लाह के हवाले किया है—
जैसे कोई
अपनी आख़िरी दलील
ख़ुद ही खारिज कर दे।
और ये जो
सब्र की घड़ी है—
आज भी
ड्योढ़ी पर खड़ी है,
अंदर नहीं आती…
शायद
उसे भी पता है—
यहाँ
सूतक “टेक्निकली” नहीं लगा।
Miasma
(Ritual Impurity)
Technically,
no impurity is declared—
the records are clean,
the lineage reassigned.
Otherwise,
why would a birth
make society wail like that?
Why would it inscribe
crooked lines across the forehead
after seven sacred circles—
as if not fate,
but a ledger were being updated?
Strange—
here, relationships are purified
not by blood,
but by proclamation.
A blank white cloth—
who has the strength to offer it?
Only the one
authorized to carry the weight,
the one
to whom grief has been allotted.
I stand on this side,
watching the river swell—
where no wave asks for names,
it only knows
how to take you under.
Your call
has been echoing for days—
not against walls,
but inside me,
in a sealed room
where sounds do not die,
they only stretch into silence.
And I wonder—
if it were truly in human hands,
would we grant life
without conditions?
Or would we still slip in
some ritual
between the last breath?
This impurity—
it does not linger at the threshold.
It has laid siege
to the mind itself,
a quiet blockade
where even air
enters with permission.
The soul—
sentenced for life,
without verdict,
without appeal.
I have entrusted you
to God—
like dismissing
my own final argument.
And patience—
it still stands
at the doorway,
refusing to enter…
perhaps
it knows—
nothing here is ever
“unclean,”
only renamed.
No comments:
Post a Comment