Tuesday, April 28, 2026

ढीठ Obdurate Chandrashekhar B.Sharma

 



ढीठ 


तीर—

एक रेखा नहीं,

एक पतली दरार थी हवा में,

जो मेरे आर-पार होकर

दो अलग-अलग मौसम छोड़ गई।


एक तरफ़

अब भी हल्की धूप है,

दूसरी तरफ़

भीतर का जंगल

बिना आवाज़ के झड़ रहा है।


मैं खड़ा हूँ बीच में—

जैसे कुछ हुआ ही नहीं,

जैसे देह

सिर्फ़ एक गुज़रगाह हो।


सीने पर हाथ फेरा—

धूल उड़ी नहीं,

बस जगह बदल गई।

मैंने उसे स्वीकार लिया

जैसे नक़्शे पर खिसकी हुई सीमा।


कानों में

कुछ बारीक कीड़े थे—

शब्दों के खोल पहने हुए,

रेंगते,

हल्की सरसराहट के साथ।


मैंने एक तीली डाली—

अंधेरे में एक छोटी-सी आग,

और जो बाहर आया

वो भाषा नहीं थी—

एक गाढ़ा,

अनकहा जमाव था।


मैंने उसे झाड़ दिया

जैसे कोई

अपने ही भीतर से

सबूत मिटाता है।


अब सन्नाटा

एक साफ़ सतह है,

जिस पर कुछ भी नहीं लिखा।


मैं पानी पर हूँ

नाव नहीं,

एक तैरता हुआ निर्णय।


पैरों के नीचे

लकड़ी में बाल जैसी दरार

धीरे-धीरे खुलती हुई,

जैसे किसी पुराने वादे की सिलाई।


पानी अंदर आता है

बिना हड़बड़ी,

बिना इरादे के भी

अडिग।


वो मेरे टखनों को छूता है,

फिर रुकता नहीं

जैसे पहचान कर रहा हो

मेरा वज़न,

मेरी चुप्पी।


दूर

आसमान एक चित्र है

बहुत सुंदर,

इतना कि झूठ लगे।


मैं उसे देखता हूँ

जैसे देखना ही

काफी हो।


होठों पर

एक अधूरी धुन है

टूटी नहीं,

बस पूरी होने से इनकार करती हुई।


मैं गुनगुनाता हूँ

इतना धीमे

कि डूबने की आवाज़

सुनाई न दे।


मुझे पता है

पानी बढ़ेगा,

दरार अपनी भाषा पूरी करेगी,

और यह तैरता हुआ निर्णय

नीचे उतर जाएगा।


मैं यह भी जानता हूँ

कि मैं उठ सकता हूँ

हाथ लगा सकता हूँ उस जगह पर

जहाँ से सब शुरू हुआ।


पर मैं नहीं करता।


मैं दृश्य चुनता हूँ

क्रिया की जगह,

मैं देखना चुनता हूँ

बचने की जगह।


यही मेरा ढीठ होना है

एक स्थिर चेहरा

एक डूबते हुए परिदृश्य में।


तो सुनो


ढीठ बनो,

जैसे पानी

दरार को नहीं रोकता।


ढीठ रहो,

जैसे आँख

अपने ही डूबने को

दृश्य मान ले।


और जब सब भर जाए

अंदर, बाहर

तब भी

बस देखते रहो।


शायद यही शांति है—

या

शांति का सबसे सटीक भ्रम।



Obdurate


The arrow

not a line,

but a thin split in the air,

passing through me

and leaving behind

two different climates.


On one side,

light still pretends to be gentle.

On the other,

an inner forest

sheds itself without sound.


I stand between them

as if nothing has occurred,

as if the body

is only a corridor.


I brush my chest

nothing lifts,

the dust simply relocates,

like a border

quietly redrawn.


In my ears,

small creatures stir

wearing the shells of words,

crawling

with a faint insistence.


I insert a matchstick

a brief flame in darkness,

and what emerges

is no longer language,

but a thick residue

of the unsaid.


I discard it

the way one erases

evidence

from within oneself.


Silence becomes

a polished surface now

nothing written,

nothing resisting.


I am on water—

not a boat,

but a floating decision.


Between my feet,

a hairline fracture in wood,

slowly widening

like the seam

of an old promise giving way.


Water enters

unhurried,

without intent,

yet absolute.


It touches my ankles,

does not retreat

as if measuring

my weight,

my stillness.


Far away,

the sky looks composed

too beautiful,

almost dishonest.


I watch it

as though watching

were enough.


On my lips,

a fragment of melody

not broken,

just unwilling to complete itself.


I hum

soft enough

to drown out

the sound of sinking.


I know

the water will rise,

the fracture will finish its sentence,

this floating decision

will descend.


I also know

I could move,

reach toward

the place where it began.


But I don’t.


I choose the scene

over action,

I choose witnessing

over escape.


This is my defiance…

a still face

inside a collapsing frame.


So listen!


become unyielding,

like water

that does not resist the crack.


Remain unmoved,

like an eye

that turns its own drowning

into a spectacle.


And when everything fills

inside, outside


continue watching.


Perhaps this is peace

or

its most precise illusion.


No comments:

Post a Comment