Wednesday, April 22, 2026

खुद को ढूंढता सुर A Note Searching for Itself Chandrashekhar B.sharma

 

खुद को ढूंढता सुर 


"A drop that denies the ocean,

Clinging to its shape,

Clinging to its boundary,

Clinging to the illusion of being held.”

                                                              Rumi 



मैं अपने आप को अँधेरे में साधता हूँ

साँस की एक पतली तार, हलक पर खींची हुई,

उस सुर की तलाश में जो मुझे धोखा न दे।

अंदर कुछ गूँजता है,

एक नोट नहीं,

एक दबाव

जैसे एक समंदर किसी तंग गले में मुड़कर ठहर गया हो।


मैं विसंगति में शुरू होता हूँ–

लगभग बेसुरा !

एक माइनर राग पसलियों से रिसता है,

धीमा, धुँधला—

जैसे याद पानी में पाँव घसीटती हो।

हर धड़कन—

एक भारी ठोकर,

बे…ताल !

फिर भी अड़ी हुई।

एक कैडेंस है जो मुझे लगभग याद है,

गिरती हुई एक लय—

पर वह टूट जाती है

ठीक ठहराव से पहले।


खामोशी में,

मैं वाद्य को सोचते हुए सुनता हूँ।

तार ढीले पड़ते हैं।

पहचान अपनी खूंटी खोलती है।

मैं अपने नाम से एक सप्तक नीचे फिसलता हूँ,

बन जाता हूँ एक कंपन बिना स्रोत—

एक थरथराहट, जो खालीपन से टकराती है।


मुझे कौन बजा रहा है?

सवाल स्थैतिक शोर बनकर आता है,

दानेदार, बिजली-सा—

आवाज़ नहीं,

बल्कि दखल 

मेरे होने और

 ना होने को नाकार देने के बीच।

मैं एक सुर थामना चाहता हूँ—

पर वह बिखर जाता है,

कई आवाज़ों में बदल जाता है,

हर गूँज थोड़ी देर से लौटती,

हर एक दावा करती—

मैं ही पहला सुर हूँ।


सीमित नहीं हूँ मैं!

मैं सीमित नहीं हूँ

मुझ में

कुछ बह जाता है माप से बाहर,

साँस की रेखाएँ डूब जाती हैं,

ताल की गिनती मिट जाती है

जिस्म  पानी हो जाता है…

और

कुछ सुनना शुरू करता है।

जहाँ मैं टूटता हूँ, वहीं अनुनाद जन्म लेता है

सीने की महीन दरारें

काँच की तरह बजती हैं,

हर टूटन जगह को फैलाती है

जब तक उसे लगाम लगाई नहीं जाती।

इस ध्वनि का कोई किनारा नहीं।

सिर्फ एक धीमा,

असीम फैलाव—

जैसे हर खामोशी जो मैंने निगली,

लौटती है ज्वार बनकर।

और फिर भी—

एक छोटा सा सुर अड़ा रहता है,

एक बूँद जो समंदर से इनकार करती है,

आकार से चिपकी,

सीमा से चिपकी,

थामे जाने के भ्रम से चिपकी।

मैं उसे कसकर पकड़ता हूँ।

मैं उसे “मैं” कहता हूँ।

पर संगीत मानता नहीं।

वह उठता है—

अधूरे कॉर्ड्स, साँस पर रखे हुए,

ऊपर की ओर खींचते,

न कभी पहुँचते,

न कभी थमते।

वाद्य अपने ही अनुनाद में जलता है,

तार टूटने से पहले तक गाते हैं—

जब तक टूटना भी

एक स्वर न बन जाए।


मैं नहीं

नहीं

नहीं

सिर्फ गूँज बचती है,

बिना स्रोत के घूमती हुई।

और उस गूँज में,

कुछ विराट लौटकर सुनता है—

न अलग,

न जवाब,

बस उस सुर का फैल जाना

जो सुनाई से परे है।


मैं सुलझता नहीं।

मैं ठहरता हूँ—

एक काँपती हुई तरंग

खामोशी और ध्वनि के बीच,

एक बूँद जो अब भी गिर रही है

अपने ही समंदर के भीतर।


A Note Searching for Itself


I tune myself in the dark

a thin wire of breath pulled across gullet,

listening for a pitch that won’t betray me.


Something inside hums

not as a note

but as pressure

an ocean folded into a throat too narrow.


I begin in dissonance.


A minor key leaks from the ribs,

slow, unclean,

like memory dragging its ankle through water.

Each heartbeat

a blunt percussion,

out of time,

insisting.


There is a cadence I almost remember,

a falling pattern

but it fractures

just before resolution.


In the silence,

I hear the instrument thinking.

Strings slack.

Identity loosens its tuning pegs.

I slip an octave below my name,

become a vibration without origin

a tremolo trembling against absence.


Who is playing me?


The question arrives as static,

grainy, electric—

not a voice,

but interference

between what I am

and what I refuse to dissolve into.


I try to hold a single note

but it splits,

becomes a chorus of selves,

each echo slightly delayed,

each insisting it is the first sound.


I am not contained.

I am not contained.

I am

something spills past the measure,

flooding the bar lines,

erasing the neat arithmetic of breath.


Now the body is water.

Now the water is listening.


Resonance grows where I break

hairline fractures in the chest

ring like struck glass,

each rupture widening the chamber

until it cannot be called “inside” anymore.


There is no edge to this sound.


Only a slow,

immense unfolding

as if every silence I swallowed

returns as tide.


And still

some small note resists,

a drop refusing its ocean,

clinging to shape,

to contour,

to the fragile illusion of being held.


I tighten around it.

I call it self.


But the music refuses obedience.


It rises

unresolved chords stacked upon breath,

aching upward,

never arriving,

never ending.


The instrument burns in its own resonance,

strings singing past breaking

until even the fracture

becomes tone.


I am nobody

nobody

nobody...


only the echo remains,

circling without source.


And in that echo,

something vast listens back

not as other,

not as answer,

but as the widening of the note

beyond hearing.


I do not resolve.


I linger

a trembling frequency

between silence and sound,

a drop still falling

through its own ocean.





1 comment:

  1. बहोत खूब सर...मन की तार....दिल की धडकन का ताल...और सांसो के सुरों की गुंज...हमतक पोहचाने के लिये बहुत धन्यवाद सर...

    ReplyDelete