Derek Walcott: Love after Love
ये इश्क़ इश्क़ है
वह वक्त
आएगा जरूर
जब खुद का
बाँहे फैलाये
खुशी से इस्तक़बाल करोगी
खुद के दरवाज़े पर,
खुद के आईने में
मन्द-मन्द मुस्कुराओगी
संग-संग देख एक दूजे को
और कहोगी,
बैठो इधर
कुछ खा लो!
खुद से इश्क़ करने लगोगी
फिर उस अजनबी से
जो तुम खुद हो।
दो उसे वाईन।
दो उसे ब्रेड।
दे डालो अपना दिल उस अजनबी को
जिसने ताउम्र तुमसे इश्क़ किया है,
जिसे हमेशा तुमनें
नज़रअंदाज़ किया
दूसरों की खातिर,
जो जाँ छिड़कता है
तुमपर !
किताबों की अलमारी से
मुहब्बत के इत्र की खुशबू समेटे
पत्र निकालो,
कुछ तस्वीरें ,
कुछ बेकरारी में लिखे
अधलिखे किस्से भी ...
अपना अक्स आईने से हटा लो
बैठो!
जिओ
जिंदादिली से जिंदगी...
No comments:
Post a Comment