Thursday, May 15, 2025

डल के नीचे कोई चीख़ रहा है... चंद्रशेखर शर्मा

  डल के नीचे कोई चीख़ रहा है...




मैं डल झील के किनारे नहीं बैठा था—

या शायद बैठा था,

या शायद...

मैं किसी शिकारे के अंदर लेटा था

जिसमें मेरी साँसें नहीं,

चीड़ की खुशबू भरी थी।


चिनार के चटक सुर्ख़ पत्ते

सारी कायनात को

अपनी आगोश में लिए 

सतह पर तैर रहे थे…


डल...

हाँ डल,

ख़ामोश थी,

इतनी ख़ामोश कि ख़ौफ़ लगा—

ख़ामोशियाँ जब इतनी गहरी हों,

तो मौजें मर जाती हैं

या कोई उनमें डूबकर

ख़्वाबों के नीचे दबा दिया जाता है…


फिर पानी में कुछ हिला...

नहीं, मौज नहीं थी—

वो एक हथेली थी

गुज़री हुई साँस की मानिंद,

जिसमें उंगलियाँ नहीं थीं

सिर्फ़ चिपकी हुई सुर्ख़ परछाई…


फिर मुझे लगा

जैसे कतरा कतरा 

आसमानी झील बदल रही थी...

ग़ौर से देखा तो वो झील नहीं रही

वो समुंदर था,

जिसके नीचे गल रहे थे

बदरंग

ज़ाफ़रानी ज़रासिम …



लहरें आईं

तकदीर की तिरछी लकीरों से फिसली रेत की तरह

हर लहर

मेरे पैरों से टकराई,

शायद मेरे लबों से—

या उस शिकारे से

जो कभी चिनार की छाँव में 

डल के किनारे सोया करता था!


रेत—

गीली थी

उसमें चेहरों की भीड़ थी

कभी आँखें झपकतीं

कभी लब काँपते 

लेकिन सारी आवाज़ें 

डल के सीने में दब जातीं…


कहीं दूर

ज़ाफ़रान की पंखुड़ियाँ उड़ रही थीं

जैसे लहू ने उन्हें थाम लिया हो

और अब वो फूल नहीं,

सूखे हुए अश्क हैं

जिनमें रंग की जगह लहू भरा है…


डल अब पनाहगाह लगी 

 क़ब्रिस्तान की तरह

जिसकी हर मौज

किसी बेनाम दुआ पर कफ़न बनती है…


शिकारा...

डूब चुका था

या शायद मैं ही डूब रहा था

न आँखें थीं

न आवाज़

सिर्फ़ एक सुन्न सुर्ख़ साया

जो कहता था—

तुम नींद में नहीं, तारीख़ में डूबे हो...


—-----------------------------------------------------


"Someone is screaming beneath Dal..."


I wasn’t sitting by the banks of Dal Lake—

Or perhaps I was,

Or maybe...

I was lying inside a shikara,

Not filled with breath,

But with the scent of pine.


The bright crimson chinar leaves

Embracing the entire universe

Were floating gently

On the surface...


Dal...

Yes, Dal,

Was silent,

So silent it was terrifying—

When silence runs that deep,

Waves either die,

Or someone drowns in them

And gets buried beneath dreams...


Then something moved in the water...

No, it wasn’t a wave—

It was a palm,

Like a fading breath,

With no fingers,

Only a clinging, crimson shadow\...


Then I felt

Drop by drop

The sky-hued lake was changing...

When I looked closer, it was no longer a lake—

It was an ocean,

Beneath which

Rotting

Saffron-colored bacteria were festering...


Waves arrived

Like slipping sand from crooked lines of fate—

Every wave

Brushed against my feet,

Perhaps against my lips—

Or against that shikara

Which once used to sleep

In the shade of chinar

By the edge of Dal...


The sand—

It was wet,

Crowded with faces—

Eyes blinking now and then,

Lips trembling at times,

But all voices

Were buried

In the chest of Dal...


Far away,

Saffron petals were flying—

As if blood had caught them in its grasp,

And now they weren’t flowers,

But dried-up tears,

Filled not with color

But with blood...


Dal now seemed like a refuge,

Like a graveyard—

Where every wave

Becomes a shroud

Over some nameless prayer...


The shikara...

Had sunk,

Or perhaps I was the one sinking—

No eyes,

No voice,

Only a numb crimson shadow

Whispering—

“You’re not drowning in sleep,

You’re drowning in history…”






No comments:

Post a Comment