इश्क़ के ख़तों में खींची सरहदें
डल झील के आइने में काँपता है आसमां
शिकारे लहरों से नहीं,
फुसफुसाहटों से डोलते है—
जोड़ा लाल नहीं,
दस्तावेज़ों से रंगा है,
हर सिलाई में एक सरहद छुपी है।
कुछ कहते हैं—इश्क़ को सरहदें नहीं रोकतीं,
मगर हर वादा जो पेशावर और श्रीनगर के बीच लिखा गया
उसमें चाहत से ज़्यादा निगरानी की बू है!
चिनार की पत्तियाँ बिना हवा के गिरती हैं,
हर पत्ती—जैसे ठुकराया गया वीज़ा,
किसी गुमनाम फाइल में दर्ज़ नाम—
और फिर भी दुल्हन मुस्कराती है,
उसकी पायल की झंकार जैसे संकेत,
उसकी चूड़ियाँ—कांच नहीं, एक कोड हैं।
हमारे मिर्जा साहिबा के दिल
अपने ही वतन में क्यों नहीं धड़कते?
क्यों इश्क़ का हर वादा
सरहद के उस पार से आता है?
ये निकाहनामे—सपने नहीं, स्क्रिप्ट हैं,
जो मोहब्बत के दस्तावेज़ की शक्ल में
किसी बंद कमरे में बनाए गए हैं
जहाँ सरहदें खींची गई थीं काँपते हाथों से!
बच्चे पैदा होते हैं—
दो नक्शों का ख़ून लिए,
ना पूरी तरह घर के,
ना पराये,
ना नागरिक, ना शरणार्थी—
सिर्फ़ एक सवाल
जो दफ्तरों की फाइलों के बीच लटकता है।
इंसानी हक़ों की आवाज़ें उठती हैं,
मगर उस आवाज़ के नीचे की ख़ामोशी
एक सौदे की गंध रखती है।
कौन-सी मुहब्बत
जिसका पता
एक सुरक्षा एजेंसी की फाइल हो?
अटारी की ट्रेन अब
आशिक़ों को नहीं,
संभावनाओं को ढोती है—
हर बर्थ एक पहेली,
हर खिड़की एक कैमरा।
दूल्हा शायद सिर्फ़ एक शख्स नहीं,
बल्कि चलता फिरता ट्रांसमिटर है,
जिसकी शेरवानी में छुपे हैं रहस्य,
जिसकी आँखों ने वफ़ादारी का मतलब भूलना सीख लिया है।
हमें बताया जाता है:
“यह इंसानियत है।”
हम पूछते हैं:
“किसकी?”
१९४७ से
एक साज़िश रसोइयों से गुज़री,
चाय के प्यालों में डूबी,
एतबार उधार लिया,
और पीछे छोड़ गई बच्चे—
ना मुहब्बत के,
बल्कि रणनीति के।
इश्क़ से जो फसल उगे,
वो झूठे नामों से शुरू होकर
रिपोर्टों में दर्ज़ नहीं होनी चाहिए
फिर भी हमसे उम्मीद की जाती है
कि हम स्वीकार करें,
ख़ुद को कटघरे में खड़ा करें,
और हर रिश्ते से डरने लगें।
ये सिर्फ़ आशिक़ नहीं,
ये सरहदें हैं—
जो फूलों को ज़ुल्फ़ों में खोंसकर आती हैं,
चाहत के भेष में,
मोहब्बत के शहीद कहलाकर—
मगर भीतर से
तफ़सीलें, दस्तावेज़,
और तक़सीम का नक़्शा छुपाए हुए!
---
"Borders Written in Love Letters"
In the mirror of Dal, the sky trembles,
A boat sways not from water, but from whispers
Of passports stitched into wedding gowns.
Some say—love has no border.
But every vow inked between Peshawar and Srinagar
Smells of surveillance, not longing.
The leaves of chinar fall without wind,
Each like a visa denied,
A name blacklisted in some forgotten file—
And yet the bride smiles,
Her anklet ringing like a signal,
Her bangles shimmering like encrypted glass.
Why do the hearts of our Mirza Sahiba
Not fall for those in their own land?
Why must the promise of love
Arrive in an envelope from across the fence?
These marriages—designed, not dreamed,
Signed under the doctrine of affection,
But scripted long ago in rooms
Where borders were cut with trembling hands.
Children are born with two maps in their blood,
Neither home nor alien,
Neither citizen nor refugee—
Only a question hanging between ministries.
Human rights are shouted,
But the silence underneath smells of compromise.
What is love when its address
Is it a national security file?
The train from Attari now carries
No lovers, only possibilities—
Each berth a riddle,
Each window has a camera lens.
The bridegroom is perhaps not a man,
But a quiet transmission device,
His sherwani stitched with secrets,
His eyes trained in the art of forgetting allegiance.
We are told: this is humanity.
We ask: whose?
Since 1947, a quiet conspiracy
Has passed through kitchens,
Shared tea, borrowed trust,
And left children in its wake—
Not of love,
But of strategy.
What grows from love
Must not begin with false names
And end in intelligence reports.
Yet we are made to accept this,
To question ourselves,
To fear the very act of union.
These are not just lovers.
They are borders,
Wearing roses in their hair,
Disguised as desire,
Marked as martyrs of affection,
But carrying drafts of division.
No comments:
Post a Comment