नवम मार्ग
मैंने सुना है,
बुद्ध ने सिर्फ़
इस जमीं पर बिछे मकड़जाल में से
आठ रास्तों पर चलना तय किया था
हर कदम
अंधेरे को चीरता चिराग़ था!
मैं भी तलाश रहा हूँ
वो पहला मोड़,
जहाँ नज़र
सिर्फ़ देखती नहीं,
बल्कि रूह की तहों तक उतर जाती है
जहाँ सही सोच
माया की धुंध में नूर तलाशती है,
जहाँ धुआँ भी मंज़िल बन जाता है
और साया
हकीक़त …
आगे बढ़ते हुए
मैं पहुँचना चाहता हूँ उस मोड़ पर
जहाँ नीयतों की जड़ें गहरी होती हैं
सही इरादा,
जहाँ ख़्वाहिशें साँप की केंचुल बन कर गिर जाती हैं,
और सोच
तजुर्बे की राख से उगते गुलाब बन जाती है।
इरादा —
एक ख़ामोश इबादत,
जिसमें लफ़्ज़ नहीं,
बस दिल की आहट होती है…
तीसरी राह की बाट जोह रहा हूँ
लबों से लफ़्ज़ उतरते नहीं —
ज़ुबां पर ये टिकते नहीं,
बस एक नज़र से
रूह में उतर जाते हैं!
बोल वो,
जो ज़ख़्म नहीं देते,
बल्कि रात के अंधेरे में चाँद बन जाते हैं।
खोज रहा हूँ वह काम
जो दामन पर दाग़ नहीं
बस रास्ते पर एक निशानी छोड़ दे…
अमल,
जो तलवार नहीं,
बल्कि दर्द की गिरह खोलने वाला हर्फ़ बन जाए!
अब जब थाली में रोटी नहीं है,
और रूह भी भूखी है
तब सामने आता है
वो काम
वो मेहनत
जो सिर्फ़ ज़मीर को मालामाल नहीं करती,
बल्कि हराम और हलाल में
फ़र्क करना सिखाती है!
जद्दोजहद वो नहीं
जो सिर्फ़ जिस्म को थकाए —
सही कोशिश वो है
जो अंदर के शोर को
चुप की ज़ंजीरों से बाँध दे।
जहाँ हर हरकत
आग में जलकर ,
नेकी का सोना बन जाती है!
मैं अब रुकता नहीं,
मैं ठहरता हूँ
तमीज़ की दहलीज़ पर
जहाँ लम्हा
वक्त का बढ़ना नहीं,
बल्कि साँसों की सदा बन जाता है
जहाँ यादें
पलकों से रिसती हैं,
और आने वाला वक़्त
इंतज़ार की ज़ंजीर से आज़ाद हो जाता है…
और जब सब कुछ
जैसे ख़ुदा की खामोशी में डूब जाए
तब आता है ध्यान
जहाँ "मैं"
नफ़्स की गिरहें खोल देता है,
जहाँ दिल
ख़ामोश फ़लक की तरह फैल जाता है।
दुश्वारियां से भरे ये रास्ते
एक आईना हैं
जिनमें हमें अपना वजूद तलाशना है
जिससे
हर क़दम दुआ बन जाए…
लेकिन
मैं अक्सर
अष्टांग मार्ग से कोसों दूर
खुद को भटकता पाता हूँ
शायद
नवम मार्ग पर,
जो एक संकरी, टेढ़ी-मेढ़ी,
सरपिली गली से गुजरकर
हमेशा के लिए बंद हो जाता है !
—------------------------------------------------------
The Ninth Path
I have heard
that the Buddha chose
to walk only eight paths
woven through this earthly web.
Each step—
a lamp tearing through the dark!
I too am searching
for that first turn,
where the eye
doesn’t merely see,
but descends into the depths of the soul—
where right thought
seeks light within the mist of illusion,
where even smoke becomes a destination
and shadows—
a reality…
As I move forward,
I wish to reach that turning point
where intentions have deep roots—
right intention,
where desires fall away
like a snake shedding its skin,
and thoughts
bloom like roses
from the ashes of experience.
Intention—
a silent prayer,
not in words,
but in the echo of the heart…
I await the third path,
where words do not fall from lips—
they do not settle on the tongue,
but with one glance
descend into the soul!
Words—
that do not wound,
but become moons
in the night’s darkness.
I seek that work
that leaves no stains upon one’s robe,
but marks the path
with a quiet sign—
Action,
not a sword,
but a syllable that unties
the knot of pain!
Now that there’s no bread on the plate,
and even the soul is hungry,
the labor that stands before me
is that
which not only enriches the conscience
but teaches
the difference between the forbidden and the pure.
True struggle
is not that which only tires the body—
but the effort
that shackles the chaos within
in chains of silence.
Where every act,
burned in fire,
turns to the gold of virtue!
Now I no longer pause,
I linger
on the threshold of grace
where a moment
is not time advancing,
but becomes the echo of breath—
where memories
drip from eyelashes,
and the coming time
is freed from the chains of waiting…
And when everything
seems to drown
in the silence of God,
then comes the meditation
where the “I”
loosens the knots of ego,
where the heart
spreads wide
like a silent sky.
These paths, filled with hardship,
are like mirrors—
in which we must seek our own existence,
so that
every step we take
becomes a prayer…
Yet
I often find myself
miles away from the Eightfold Path,
wandering—
perhaps upon a Ninth way,
a narrow, twisted,serpentine alley
that vanishes into a silence
forever sealed…
No comments:
Post a Comment