Thursday, May 15, 2025

लफ़्ज़ों की उंगलियों से गिनी गई जंग! चंद्रशेखर शर्मा

 


"लफ़्ज़ों की उंगलियों से गिनी गई जंग"



कृष्ण —

एक रंग नहीं,

बल्कि आफ़ताब के सीने में छुपी हुई आग है,

जो बस तब नज़र आती है

जब रौशनी आँखें जला दे।


सभा —

महज़ इक मजलिस नहीं,

वो पिघला हुआ आईना थी,

जिसमें हर गाली

सांप बनकर बल खाती थी।


शिशुपाल —

एक साज़िश नहीं,

बल्कि गालियों का उस्ताद,

जिसने सौ बार

हक़ की पेशानी पर तंज़ की चुटकी काटी!


और कृष्ण…

वो बैठे थे ऐसे 

कोई दरिया अपने ऊपर बर्फ़ की चादर ओढ़े

कैद हो जैसे…


हर गाली —

सिर्फ अपशब्द नहीं,

बल्कि ज़हर से भीगी हुई तस्लीम थी

जो दुश्मन ने उगली थी

उसके सब्र की जुबानों पर।


हर वो गाली

आज के मौलाना मसूद, हाफ़िज़ सईद

और ज़कीउर रहमान की शक्ल में दोहराई जाती है —

उनके लफ़्ज़ नहीं, धमाके बोलते हैं।


भारत —

कृष्ण की वो चुप्पी बन गया है

जो अब गिनती नहीं करता,

बल्कि पहचानता है —

कौन है शिशुपाल इस ज़माने में।


और जब सरहद के उस पार से

सौवां ड्रोन है,

तो सुदर्शन अब आवाज़ नहीं करता —

वो विस्फोट करता है।


सौ बार —

जैसे किसी ने

नज़्म को कैची से काटा हो

और फिर ऐलान किया हो —

ये भी तो एक फ़न है।


फिर उठा सुदर्शन —

अब वो चक्र नहीं,

वो वक़्त की भौंहों में छुपा तेग़ है,

जिसे हर बार कृष्ण

पलकों के नीचे से खींचते हैं।


वो चक्र —

एक घूमता हुआ "अगर",

जो हर "शायद" को जला कर

"अब" बना देता है।


अब दौर बदल चुका है —

शिशुपाल अब तक़रीर देता है

बुलेटप्रूफ़ लिबास में,

उसकी गालियाँ

ड्रोन पर लदी हैं,

और जंग

लफ़्ज़ों से नहीं,

डिजिटल दलीलों से लड़ी जाती है।


कृष्ण —

अब स्क्रीन पर

ब्लू टिक बनकर चमकते हैं,

ख़ामोशी में सदाएँ

और सुदर्शन चक्र—

अब S-400 सुदर्शनचक्र है,

जिसका निशाना

अचूक है!


वो सजग प्रहरी सा ढूंढता है 

आसमां में 

और दफ़न करता है ज़मीं में।


गौर करो —

अब जंग तीरों से नहीं,

हैशटैग्स से लड़ी जाती है।

और कृष्ण अब भी गिनते हैं —

हर ट्रिगर, हर ट्रेंड, हर तासीर।


जब सौवीं बार अमन को

मज़ाक़ बना दिया जाए,

सुदर्शन फिर लौटता है —

एक "डिलीट" बटन की तरह,

जो इस बार

अपशब्दों को नहीं,

बल्कि उनके आकाओं को मिटा देगा।




—--------------------------------------------------------------


"A War Counted on the Fingers of Words"


Krishna—

not a mere hue,

but the fire buried deep

in the chest of the sun,

seen only

when light begins to blind.


The Assembly—

not just a gathering,

but a molten mirror

where every curse

slithered like a coiled serpent.


Shishupal—

not a mere schemer,

but a maestro of malice,

who a hundred times

mocked the brow of truth

with biting taunts.


And Krishna…

sat still—

like a frozen river

beneath a shroud of ice,

imprisoned in calm.


Each curse—

not just foul speech,

but venom-soaked acknowledgments

hurled by enemies

at the lips of patience.


Every curse today

returns—

in the avatars of Masood, Hafiz Saeed,

and Zaki-ur-Rehman—

not as words,

but as detonations.


India—

has become Krishna’s silence—

no longer counting,

but recognizing

the Shishupal of this era.


And when

the hundredth drone

crosses from across the border,

the Sudarshan does not roar—

it explodes.


A hundred times—

as if someone

took scissors to a poem,

then declared—

This too is an art.


Then rose the Sudarshan—

no longer a spinning wheel,

but a blade hidden

in the frown of time,

drawn each time

from beneath Krishna’s gaze.


That chakra—

a circling "what if",

burning every "maybe"

into a searing "now".


The age has turned—

Shishupal now speaks

in bulletproof threads,

his curses

carried on drones,

and war—

no longer waged with words,

but fought with digital convictions.


Krishna—

now gleams on screens

as a blue tick of truth,

in silence—resounds,

and the Sudarshan Chakra—

now the S-400,

strikes with flawless aim.


Like a vigilant sentinel

it scours the sky

and buries its target

in the dust below.


Take heed—

wars are no longer fought with arrows,

but with hashtags.

And Krishna still counts—

every trigger, every trend, every tremor.


When the hundredth blow

turns peace into a parody,

Sudarshan returns—

like a delete button,

not to erase the insults,

but to erase

those who command them.







No comments:

Post a Comment