Sunday, May 18, 2025

गिरहों का गुनाह चंद्रशेखर शर्मा

 

"गिरहों का गुनाह"



वो मुस्कान नहीं थी—

एक मखमली मुखौटा था,

जिसके पीछे व्यापार की बिसात बिछी थी,

और कुर्सी?

एक तश्तरी थी

जिसमें परोसी गई थी

सियासत की गुनगुनी चाय!


अज़ीम-तरीन हुक्मशाह के बड़बोले लबों से

गिरी हर बात

 मोमबत्तियाँ होती है आँधी में

पिघलती  

बुझती भी है

और धुआँ छोड़ जाती है।

छाती पीट पीटकर 

सुलह 

समझौते करवाने वालों की ट्वीट

कुछ वक्त में ही

डिजिटल कब्रिस्तान में चुपचाप 

खुदकुशी कर लेती है!


वो अमन का फ़रिश्ता नहीं,

एक सौदागर था

जो दोस्ती को

ज़ुबान से लपेटकर

दहशतगर्दों को हथियार पहुँचा रहा था!


सऊदी की सुनहरी रेतों में,

उसने दहशतगर्द की ठंडी लाश को

इत्र लगाकर सुगंधित कर दिया

एक हैवान को इंसान

कहकर

ख़ामोश दरिंदे को

अच्छाई का जामा पहना दिया!


अंतरराष्ट्रीय रिश्तों की यह सड़क

तारकोल की नहीं

स्वार्थ की पिघली चादर है

जहाँ दोस्ती के जूते

हर चार कदम पर

कीचड़ में धँसते हैं…


यहाँ हर समझौता

जैसे दोहरी तलवार

एक छोर से मिठास टपकती है,

दूसरे छोर पर

खून की बूंदें चमकती हैं


गिरहें...

अब रेशमी नहीं रहीं।

वो लोहे की ज़ंजीरें बन गईं हैं,

जिन्हें खोलो तो हाथ लहूलुहान होते हैं

और पर्दा?

अब गिराया नहीं जाता

बल्कि

हर बार फाड़ा जाता है,

जैसे सच का बदन उघाड़ा जाता है…




"The Sin of Knots"



That smile—

was no smile at all,

but a velvet mask,

beneath which the chessboard of commerce lay spread.

And the throne?

Merely a platter

serving lukewarm tea

brewed in the kettle of politics.


From the pompous lips

of the grandest autocrat

fell words like candles in a storm—

melting,

flickering,

then fading into curls of smoke.

The peacekeepers,

pounding their chests,

tweet treaties and truce—

only to let them quietly

commit suicide

in the digital graveyard of forgotten timelines.


He was no angel of peace,

but a merchant—

wrapping friendship in words,

smuggling weapons

to the hands of terror.


In the golden sands of Saudi dunes,

he perfumed a terrorist’s cold corpse,

and with scented lies,

called a beast—human.

He draped the silent predator

in robes of virtue.


This road of international ties—

isn’t paved with tar,

but with molten sheets of self-interest,

where the shoes of friendship

sink into the mire

every few steps.


Here, every agreement

is a double-edged sword:

one end drips honey,

the other—

gleams with blood.


Knots...

they are no longer silken.

They’ve turned to chains of iron—

unfasten them,

and your 

hands bleed.


And the curtain?

It is no longer drawn politely.

It is torn—

every time,

like truth

being stripped bare.


No comments:

Post a Comment