कोबरा
वो नाग नहीं —
वो वतन की ख़ामोश क़सम है,
जैसे मिट्टी ने जब क़ुरबानी को जन्म दिया हो
और साँसों ने तस्लीम किया हो फ़र्ज़ का बोझ।
उसके फन पर
वक़्त की गर्द जमी नहीं —
बल्कि सब्र है,
जैसे कायनात ने अपने रथ रोक दिए हों
एक नाग की खामोशी के सामने।
उसकी आँखें —
दो ज्वालामुखी नहीं,
बल्कि राख के नीचे दबी हुई रौशनी हैं
जो इंक़लाब की सूरत में लपट बनकर उठती हैं
बग़ैर चीखे, बग़ैर शोर के।
रत्ती भर ज़हर —
जैसे मौन में छुपा एक मंत्र,
न कोई नफ़रत, न कोई वहशत,
बस इतना के एक बूँद से
दहशत की जड़ें सूख जाएँ।
वो काटता नहीं
पहले बाँधता है
एक अदृश्य नागपाश में —
ना रस्सी, ना ज़ंजीर
बस इतनी गिरफ़्त कि दुश्मन
अपनी साज़िश में ही दम तोड़ दे।
वो नाग नहीं
एक सिपाही है
जिसकी रगों में कोई गंगा नहीं,
बल्कि आग बहती है
जो राख को भी तिरंगा बना दे।
पाक की हर चाल —
शब्दों की नक़ली तलवार है,
जिसे भारत
अपनी चुप साँसों से कुंद कर देता है —
न आहट, न चोट —
सिर्फ़ एक रणनीति की रेखा।
उसकी ख़ामोशी —
तूफ़ानों का ठहराव है,
उसका सब्र —
एक पूरी बटालियन की तैयारी,
उसका ज़हर —
कोई हथियार नहीं,
बल्कि दस्तूर है —
जो ज़हर से नहीं
बल्कि ज़मीर से पैदा होता है।
वो फुफकारता है —
तो ध्वनि नहीं निकलती,
बल्कि
एक परछाईं काँपती है इतिहास की,
और जब डसता है —
तो वो नहीं मरता
जो मारा गया,
बल्कि वो —
जो झूठ में जिया करता था।
—------------------------------------------------------
The Cobra
He is no serpent—
He is the silent oath of a nation,
as if the soil itself once birthed sacrifice,
and breath vowed to carry its burden.
Upon his hood
time does not gather dust—
it halts,
like the cosmos pulling reins
before the serenity of a single serpent.
His eyes—
not volcanoes,
but embers of dormant revolts,
glowing beneath ashes,
rising in rebellion
without roar,
without rage.
A trace of venom—
like a mantra nestled in silence,
not hatred, not frenzy,
just enough that a single drop
can dry the roots of fear.
He does not strike—
he snares,
in an invisible Naagpaash—
not rope, not chain,
but such a grip
that the enemy chokes
on its own conspiracy.
He is not just a cobra—
but a soldier,
whose veins flow not with water,
but fire—
the kind that can turn ashes into a flag.
Each scheme from across the border
is but a counterfeit sword
dulled by the breath of Bharat—
no noise, no wound—
just the geometry of strategy.
His silence—
a stillness that unsettles storms,
his patience—
a brigade in formation,
his venom—
not a weapon,
but a constitution
forged not in blood,
but in conscience.
When he hisses—
no sound escapes,
only shadows
tremble
in the corridors of history.
And when he strikes—
it is not the body that dies,
but the lie
that once dared to live.
No comments:
Post a Comment