Sunday, May 4, 2025

पश्म की ज़ुबानी…. चंद्रशेखर शर्मा

 


पश्म की ज़ुबानी…


पश्मीना शॉल—
सिर्फ शॉल नहीं, इक दास्तान है उँगलियों की,
जिन्होंने मौसमों को छुआ, और इश्क़ को ओढ़ा।
रेशा-रेशा जैसे कश्मीर की नब्ज़ धड़क रही हो,
नरमी ऐसी कि फ़रिश्ते भी जल उठें–
और गरमाहट?
जैसे बर्फ़ की आग—जो सुलगती है, जलाती नहीं।


मैने निकाला उसे,
संदूक की सांसों से,
एक विरासत, एक ख़्वाब,
जो बुजुर्गों की पलकों में पलता रहा।


पर उसकी देह पर ज़ख्म थे,

ऐसे सुराख़
जैसे वक़्त ने छेद दिए हों 

मुल्क की राह में!

एक कीड़ा–
नहीं, वो तो गद्दार था,
जो रंगों को निगल गया,
और गरमाहट को चुपचाप पी गया।
उसके मुँह से जली हुई उम्मीदों की बू आ रही थी।

मैंने उसे धूप भी दिखायी थी—
पर पहलगाम की कच्ची धूप तो शीशा निकली,
जो टूट गया उसके ताने-बाने पर गिरकर,
और साथ ही टूट गया 

मेरा भरम कि उस दग़ाबाज़ मलहम से 

पुराने ज़ख़्म भर जाते हैं–

कि  धूप में तपने से

पश्मीना शॉल में पड़े कीड़े मर जाते हैं…


बूढ़ा जुलाहा आया जैसे कोई हकीम 

साथ लाया विरासत में मिली कलमकारी ।

अख़रोट से लदे दरख़्त की छाँव-सी गहरी थीं उसकी आँखें,

जैसे तुलियन झील में डूबे हुए करघे के ख़्वाब।

वो बुदबुदाया "रफ़ू करेंगे..."

मगर सुई, बर्फ़ में ठिठुरी शाख़ की तरह कांप उठी,

और धागा बर्फ़ीली हवा में बिखरता गया—

जहाँ यकीन की सिलाई

 बेताब वादी  की दरारों में समा जाए

वहाँ कोई सुई रफू नहीं कर सकती…

हम तो मुहब्बत की पश्मीन बुनते हैं,

मगर दरारें अगर वादी जितनी हों—

तो रफ़ू भी बेबस हो जाता है…



—-—---------------------------


In the Voice of Pashm…


A pashmina shawl—

Not just cloth, but a saga spun by fingers

that brushed against seasons

and draped themselves in longing.

Each fiber pulses like Kashmir’s own vein,

Soft—so soft, even angels might smolder from envy.

And its warmth?

Like fire trapped in snow—smoldering, never burning.


I pulled it out,

from the chest that breathed memories—

an heirloom, a dream,

nurtured in the blink of ancestors’ eyes.


But her body bore wounds—

holes like time had punctured

the very map of a homeland.

A worm—

No, a traitor—

had feasted on its colors,

silently drank the warmth.

Its breath reeked of charred hopes.


I laid it in sunlight—

but Pahalgam’s tender sun shattered like glass

upon its fragile threads,

and with it shattered my illusion

that treacherous balms

heal old scars—

that sunbathing burns out the worms in pashmina…


Then came the old weaver—

like a sage, bearing kalamkari passed through generations.

His eyes—shaded like walnut trees,

held the depth of looms

drowned in the silence of Tulian Lake.

He whispered, “We’ll darn it…”

But the needle quivered

like a branch caught in snow,

and the thread scattered

into the frostbitten wind—

where stitches of faith

cannot bind the cracks

of a valley torn too wide.


We weave pashmina from love—

but when the tear is as vast as the vale,

even rafu is helpless…






No comments:

Post a Comment