Monday, May 5, 2025

"गुश्तबा" चंद्रशेखर शर्मा

 


गुश्तबा 

(वाज़वान का राजा)


दावतों की सबसे नफ़ीस तहज़ीब है वाज़वान,

और उसका सबसे नर्म किरदार—गुश्तबा।

मगर ये बस एक खालिस कोफ़्ता-शोरबा नहीं,

इसकी जड़ों की गहराइयों में बसा डीएनए

 कश्मीरी भेड़ का है—

इसे पहाड़ों की बर्फीली चोटियों से उठाकर

सियासत से बनी मिट्टी-हांडियों में 

चितानुमा चूल्हे के सुर्ख़ कोयलों पर 

धीमी आँच पर भूना जाता है…

सबसे पहले उसके मचलते पैरों को 

कस के बांधा जाता है

 ज़बह करने के वक्त दुआ मांगी जाती है

 बावर्चीखाने की ज़मीन को सुर्ख़ लहू पिलाकर

नमदे पर उसका गोश्त नहीं

मासूमियत की बोटियाँ बिछा दी जाती है!



फिर उठाता है वाजा 

 अखरोट की जन्नती जायके से लिपटी 

काठ से बनी टुकनी—उससे कूटता है 

कैन पर,

 एक ऐसे पथराए पत्थर पर

जिससे गर्म थिरकते गोश्त की हर नस,हर रेशे में 

 जिंदगी की कोई थिरकन ज़िंदा न रहे!

वो गोश्त—कूट कूटकर मक्खन हो जाता है,

मुलायम ऐसा

जैसे नाम से ही पहचान धो दी गई हो!

हर कूट पर—

जैसे ग़रीबी के नाम पर शक चढ़ता है,

हर मर्म-आघात—जैसे मज़हब की दरार से

उसका बचा-खुचा तर्क टूटता है।

और फिर—

मिलाई जाती है उसमें चर्बी—

नस्ल और मज़हब के घुले हुए ज़हर की तरह,

जिससे वो लज़ीज़ तो होता है,

मगर गुलाबी से सफेद हो जाता है

 अपना वजूद,

अपना खुरदुरापन खो देता है—

फिर डाला जाता है दही में

ठंडक के लिए नहीं,

 ताकि कुचले हुए रेशों को रेशमी चुप्पियों से ढक सकें।


 एक कायदा बन जाता है,

ज़ायकेदार दस्तरख़्वान के मानींद, 

बस खाया जाए,

 इस्तेमाल किया जाए!


गर्म मसालों से लबरेज़ शोरबा

सोख चुके हैं ये कमउम्र मखमली कोफ़्ते –

कोफ़्त होने लगती है इनकी महक से!

ये सब उस जहन्नुमी नज़्मों के तराने हैं,

जो अब गुनगुनाते नहीं,

बस उगलते हैं राग नफ़रती—

  एके 47 के हत्थे से ताशा बजाते हैं 

और मज़हब पूछकर 

पेशानी पर गोलियाँ दागते फिरते हैं!


ओवर ग्राउंड वर्कर

नहीं नहीं

मुजाहिद्दीन तैयार है…

एक दमकता हुआ, बदसूरत, खुरदुरा मुर्दा

जिसका मज़हब इस्लाम नहीं,

इंसानियत नहीं

बल्कि लाशों के ढेर में लुकाछुपी खेलते 

खामोश मैगॉट्स हैं…



Gushtaba

(King of Kashmiri wazwan)


Wazwan is the finest etiquette of hospitality,

 And its softest note—Gushtaba.

 But it isn’t just a silken kofta in broth,

 It holds, in its marbled roots,

 The DNA of a Kashmiri sheep—

 Lifted from the snow-laced peaks,

 Then simmered in earthen pots of politics

 Over crimson coals in pyre-shaped hearths.

First, its frolicking limbs are bound tight—

 A prayer whispered before the slaughter,

 As red blood quenches the kitchen floor,

 And on the felt rug isn’t laid meat,

 But tender morsels of innocence itself.

Then the Waza lifts

 A walnut-wood mallet Tukni

 To pound it—on stone Kaen

 So unyielding it silences

 Every last twitch of life in the warm flesh.

 The meat, kneaded into butter—

 So soft,

 Even its name is wiped away.

 Each blow—

 A suspicion cast in the name of poverty,

 Each wound—

 A logic broken by the cracks of faith.

And then—

 Fat is folded in—

 Like poison brewed from bloodlines and belief,

 Giving it flavor,

 But turning its blush into a pale white—

 Erasing texture, erasing self.

 It is dropped into curd,

 Not to cool,

 But to hush its shredded veins in silky silences.

It becomes a rule,

 Like a delicious dastarkhwan spread—

 Meant to be eaten,

 Consumed.

The spiced broth

 Saturates these young velvet koftas—

 Their aroma now cloys the senses.

 They are chants of hellish hymns

 That no longer hum—

 But spit venomous tunes—

 Drumming the butts of AK-47s

 And asking names—

 To shoot at foreheads in reply.

Not an Over Ground Worker—

 No,

 A Mujahideen is ready—

 A gleaming, grotesque, calloused corpse

 

Whose religion is not Islam,

 Nor humanity,

 But the silent maggots

 Playing hide and seek

 In piles of the dead.





No comments:

Post a Comment