Thursday, May 15, 2025

सुर्ख़ लकीर चंद्रशेखर शर्मा

 




सुर्ख़ लकीर 


डल झील की आँखों में खोई है एक ख़ामोशी,

जो बर्फ़ के नीचे सिसकती है, 

जैसे

क़लम के बिना 

बेज़ुबान हो जाए कोई ग़ज़ल।

चिनार की शाखों पर बस गए हैं

 ग़म के निशाँ,

जहाँ हर पत्ता सुन्न हो गया है।


शिकारे अब तूफ़ानों से नहीं,

 झील की सतह के नीचे 

फिदायीन मगरमच्छों से घबराते हैं! 

 जन्नत की रूह कांप जाती है 

जब दुध के दांत एके 47 चबाते हैं…


वादियों में गूंजती रूहानी मौसिकी, 

एक संतुर की खनक 

नज़्म की तरह रेश्मी,

नरम खुबानी की तरह मीठी…

अब धमाके गूंजते हैं

सब्ज़ गालिचों पर

देवदारों की छाँव में जो ठंडक थी 

वो अब गर्म हवाओं की मुरीद हो चुकी है!


स्लीपर सेल के ख्वाब अब सरहद की रेत में लुड़कते हैं,

जैसे चाँदनी रात में तीर चलाने वाले सन्नाटे का पीछा करते हैं।

अंधेरों में उलझी हुई हैं धड़कनें,

जिन्हें अब खामोशियाँ और धुआँ गा रहे हैं।


सेना के जूते अब हर बर्फ़ की चुप्पी को तोड़ते हैं,

हर क़दम में बर्फ़ का लहू बहता है,

लेकिन वो तो तिरंगे का सीने से लगाकर—

अमन की रौशनी हर पग में भरते हैं।


सुर्ख़ बिंदु नफसियाती गुरुर का मिज़ाज है

कौली नर्म जाफ़रान की पंखुड़ियों पर आघात है

कश्मीर किसी दहशतगर्द की मिल्कियत नहीं 

मादरेवतन का ताज है!


आओ मीलजुकर हम बनाएं 

एक आशियाना 

जो सुर्ख़ बिंदु नहीं 

 तिरंगे के रंगों में सराबोर जज़्बा हो,

कश्मीर हमसब की फिर जन्नत बने

अमनोचैन का ज़माना हो!

------------------------------------------------------------------

The Crimson Line


In the eyes of Dal Lake

a silence lies drowned—

it sobs beneath the ice,

like a ghazal made voiceless

without the grace of a pen.


Grief has settled

on the arms of chinar trees,

each leaf numb,

as though memory itself has frozen.


No longer storms,

but shadows beneath the surface

now terrify the shikaras—

fedayeen crocodiles,

lurking in liquid stillness.


Even paradise shivers

when milk teeth gnaw

on the cold steel of an AK-47…


The valleys once echoed

with soul-kissed melodies,

the chime of a santoor—

silken like a nazm,

sweet as soft apricots.

Now, it is explosions that thunder

on velvet-green carpets,

and where deodars once cooled the winds,

hot gusts now whisper prayers to fire.


Sleeper cells dream

in the drifting dust of the border,

like silent arrows chasing stillness

on moon-drenched nights.

Heartbeats tangle in the dark,

now sung only by smoke and hush.


The soldier’s boots

shatter the hush of every snow—

at every step,

white blood flows.

Yet they press the tricolor to their chests,

and plant peace like light

with every stride.


That crimson dot—

is a mood of manic pride,

a wound on the petals

of soft saffron dreams.

Kashmir is not

the property of terror—

it is the crown

of our motherland.


Come, let us build

a home together—

not stained in red,

but in the passion

of the tricolor's hues.

Let Kashmir, once again,

be everyone’s paradise,

a land reborn in peace—

a time for serenity to bloom.






No comments:

Post a Comment