Friday, May 9, 2025

फ़न की फ़ितरत चंद्रशेखर शर्मा





फ़न की फ़ितरत



वो सपोला नहीं, 

साजिशों में साज़िश का निशां है,

जो जहरीली कोख से

 मासूम की मासूमियत नहीं 

ज़हर पीकर पैदा होता है—

इसलिए उसकी रगों में ठंडे खून का दर्या बहता है …

न कोई सीख, 

न कोई सबक,

बस डसने की तालीम लेकर

वो अंडों की अंधी दुनिया से

बाहर निकलता है।


कंचन जैसी चमचमाती केंचुली में

ज़र जैसा चेहरा झलकता है,

मगर नकली रौशनी के चौंधियाती अंधेरों में—

नक़ाब की तहों में छुपा 

ये रसेल वाइपर कहलाता है।


जो ज़ूल बनकर रेंगता है,

मगर बर्फ़ में आग रखता है,

जिसका हर लम्हा दबेपाँव 

धुंध की आड़ में 

धात लगाकर 

पैरों में लिपटकर डसता है…


बैसरन घाटी के सब्ज़ चरागाहों में 

दरख़्तों के साये में जो साँप पलते हैं,

वो सहर होते होते

कहर का जहर बनकर उभरते हैं।


मालूम नहीं

किस सिरफिरे सर्राफ़ ने गुनूस की कलाई में 

जड़ दिया वो फ़न,

जो अब खूबसूरती नहीं,

इंतक़ाम की पेशकश है—

एक ज़हरीला सिंगार 

जो इश्क़ की नहीं,

पिघलती धमकियों की भाषा बोलता है!


ज़मीन पर रेंगते 

 बैरी गद्दार हैं ये

कभी कभी नक़्शा बदलने की नियत से 

स्याही में जहर घोलते हैं…

हर बार जब वादी खुली साँसें भरती है,

ये दशतगर्द वहाँ ,

जहाँ -तहाँ ज़हरीले सपोले छोड़ देते हैं!


फ़िज़ाँ जब अमन-सुकून की बातें करती है,

तब वो हुकूमत,

मासूमों के खिलाफ़ लामबंद होकर 

खामोशी से मीठी डल झील को

 जहरीला कर देते हैं…



अब चीखना मत लाल चौक,

अब नियत की पहरेदारी करना

शिनाख्त करना उन सपोलों की

जो मासूमियत का पश्मीना ओढ़े 

 आस्तीन में फ़न उठा रहे हैं 

जो यार बनकर

तेरी रगों में ठंडक बन उतर रहे हैं…


वक्त रहते ही उन्हें कुचल देना,

देशभक्ति के जज़्बे से फूँक देना—

क्योंकि साँप कभी नहीं बदलते,

सिर्फ़ अपनी केंचुली उतारते हैं!


..............................................................................................................................

"Velvet Fangs in a Valley of Mist”



He is no mere hatchling—

but the shadow of a deeper plot,

born not from innocence,

but through venomous wombs

that sip poison in the dark.

Cold rivers of blood

flow silent through his veins—

no lessons learned,

no wisdom earned,

just the instinct to strike

he carries from egg to earth.


Clad in shimmering golden skin,

his face gleams like gilded deceit,

but in the blinding dark

of counterfeit lights,

behind the folds of veils,

lurks the Russell’s viper—

a name, a curse.


He slithers like sin,

yet holds fire beneath the ice,

each moment a muffled step

that slinks through fog—

then coils and bites

with treachery wrapped around your feet.


In the lush meadows of Baisaran’s vale,

beneath trees that whisper peace,

serpents are nurtured—

and by dawn, their charm curdles

into venomous wrath.


Who knows which mad goldsmith

embedded that fang

on a wrist in Gunus,

once meant for grace,

now adorned with revenge—

a venomous jewel,

speaking not of love

but of melting threats.


These traitors crawl across the soil,

drawing borders with fangs,

mixing poison into ink—

and every time the valley breathes,

they seed it

with serpents born of hate.


When the breeze dares to speak

of peace, of calm—

they gather like phantoms in power,

turning the sweetness of Dal Lake

into a silent venom.


Do not scream now, Lal Chowk.

Stand guard over intent—

unmask those vipers

who drape themselves in pashmina’s innocence,

raising fangs from their sleeves,

slipping cold

in

to your trusting veins.


Crush them before they strike—

ignite your patriot flame—

for serpents never change,

they only shed their skin.




No comments:

Post a Comment