आईनों का जंगल
किसी अजीब ख़्वाब की तह में
मैं चल रही हूँ—
जहाँ दरख़्त नहीं उगते,
आईने उगते हैं।
उनकी शाखों पर
चेहरे फल की तरह लटके हैं।
कुछ अधपके।
कुछ अपने ही नूर से सड़ते हुए।
मैं एक आईने के पास से गुज़रती हूँ—
वह मुझे नहीं देखता,
वह खुद को देखता है।
जंगल में हर चीज़
अपने ही दीदार में मशग़ूल है।
नदी बहती है—
मगर पानी नहीं,
आँखें बहती हैं।
हर लहर
एक पलक है
जो खुलती है
और सिर्फ़ एक ही चेहरा देखती है।
कभी
किसी मिथक का टूटा हुआ फूल
इस पानी में गिरा था—
नार्सिसस
अब उसका नाम
आईनों की जड़ों में फँसा हुआ है।
मैं चलती हूँ
और मेरे चारों तरफ़
गलियारों का एक भूलभुलैया खुलता है।
हर मोड़ पर
एक और “मैं” खड़ी है—
एक “मैं”
जो मुस्कुरा रही है।
एक “मैं”
जो अपने ही कंधों पर फूल चढ़ा रही है।
एक “मैं”
जो खुद को आईने में चूम रही है।
मैं सोचती हूँ—
इनमें असली कौन है?
जंगल हँसता नहीं,
पर उसकी खामोशी
एक धीमी हँसी की तरह काँपती है।
पत्थर की मूर्तियाँ
धीरे-धीरे अपने होंठ हिलाती हैं।
वे किसी देवी की नहीं,
मेरी ही शक्ल की बनी हुई हैं।
वे मेरी तरफ़ देखती हैं
और खुद को सज्दा करती हैं।
किसी टूटे आईने में
एक चाँद डूब रहा है।
पर अजीब बात यह है—
वह डूबते हुए भी
अपनी ही रौशनी को निहार रहा है।
मैं झील के ऊपर झुकती हूँ।
पानी काँपता है—
और उसमें
सैकड़ों चेहरे तैरने लगते हैं।
वे सब मुझे देखते हैं
जैसे मैं उनकी इबादत हूँ।
उसी वक़्त
हवा की दरार से
एक पुरानी आवाज़ गिरती है—
“…मैं…”
“…मैं…”
“…मैं…”
और अचानक
मुझे एहसास होता है—
यह जंगल
किसी और का नहीं,
मेरे ही अंदर उगा है।
आईने
मेरी हड्डियों से निकले हैं।
नदी
मेरी आँखों से बह रही है।
और मैं
एक ऐसे लम्हे में क़ैद हूँ
जहाँ एक औरत
अपने ही चेहरे को देखती है
इतनी देर तक—
कि दुनिया
उसके पीछे से
चुपचाप गुज़र जाती है।
Forest of Mirrors
Somewhere beneath the skin of sleep
a landscape opens.
Not trees—
but mirrors grow there,
their branches heavy
with ripening faces.
Some still green with longing.
Some already bruised
by their own radiance.
I move through them
like a rumor through glass.
A mirror turns toward itself
before it ever notices me.
Here every surface
is busy worshipping its own reflection.
A river passes through the forest.
No water in it—
only lids of seeing.
Each wave opens
like an eye learning
the same face again.
Long ago
a fragment of a forgotten myth
fell into this current—
the shattered petal of Narcissus.
Since then
roots drink from mirrors
and mirrors bloom from bones.
I walk deeper.
Corridors multiply—
each turn
a rehearsal of myself.
One version smiling
as if dawn belongs to her.
Another crowning her shoulders
with invisible garlands.
Another leaning toward glass
to taste the sweetness
of her own apparition.
Which one breathes?
The forest answers
with a silence
almost mistaken for laughter.
Statues begin to remember their mouths.
They are not gods.
They are my abandoned gestures
turned to stone.
Each one kneels
before the altar
of its own face.
Inside a cracked mirror
a moon is sinking.
But even as it drowns
its pale eye
remains fixed
upon its own silver wound.
I bend over the lake.
The surface loosens.
A parliament of faces
rises through the water
as though I were their only scripture.
Then—
from the rib of the wind
something unfinished returns:
Echo
not a voice
but the aftertaste of one—
…me…
…me…
…me…
And the forest rearranges itself.
I understand too late:
this wilderness was never outside me.
Mirrors grew
from the marrow of my solitude.
The river
is the long corridor of my seeing.
And I remain suspended
in a single tilted moment—
a woman
bent over the brightness of her own image
until time itself
slips quietly past her
like an animal
that refuses to be named.
आईने का हर पहेलू इंसान को गुमराह करता आया हैं l पर इंसान सुधरणे का नाम नहीं ले रहा.... आपने बहोत ही खुबीसे विश्लेषण किया सर
ReplyDelete