मैं वहां नहीं लौटता
गली खुद मेरी ओर बहती है,
नींद में खुलता है वो दरवाज़ा
और धीरे-धीरे मुझे निगलता है।
बड़े नाल साहब मोहल्ला
एक नक़्शा नहीं,
एक साँस है—
जिसे मैं छोड़ता हूँ
और वह मुझे फिर से अंदर खींच लेती है।
आलू वालों के घर
दीवारों से टपककर पीला रंग
ज़मीन पर जम गया है,
और मैं उस पर चलता हूँ
तो तलवों में धूप चिपक जाती है।
फाटक की सांखल
एक निगाह है,
मेहराब के बदन पर
चमेली की बेल लिपटी हुई है।
फूल बंद आँखों जैसे
सफेद,
पर भीतर कुछ देख रहे हैं।
पापाजी
अब उँगलियों से फूल नहीं तोड़ते—
वे हवा से एक टुकड़ा निकालते हैं,
उसे सफेद बना देते हैं,
और गुड़्डी की हथेली पर रख देते हैं।
हथेली
धीरे-धीरे एक छोटा-सा आँगन बन जाती है,
जिसमें सुबह उगती तो है
पर ढलती नहीं!
मैं नजदीक जाता हूँ
पर मेरा जिस्म
थोड़ा पीछे रह जाता है,
जैसे किसी ने उसे पुराने दिन की कील पर
टाँग दिया हो।
साँस
एक पतली-सी नदी है
जो गले में उल्टी बहती है।
हर घूँट
एक पुरानी आवाज़ को ऊपर ले आता है।
वहां कदमों की आहट
ज़मीन पर नहीं,
मेरे जेहन में चलती है,
और हर क़दम
एक दरवाज़ा बनाता है
पर खुलता नहीं।
मैं रोया था यहाँ…
अब आँसू नहीं गिरते,
वे हवा में तैरते हैं
और छोटे-छोटे शीशों में बदल जाते हैं
हर शीशा
मेरी ही आँख को देखता हुआ!
और अब
कोई भीतर नहीं,
कोई बाहर नहीं
बस एक अल्फाज
मेरी ज़ुबान के नीचे काँपता है:
हँसो…
ये ठहाका भी एक अजनबी परिंदा है,
जो मेरे गले में घोंसला बनाता है,
पंख फड़फड़ाता है
खिलखिलाहट तो नहीं,
गालों पर झुर्रियां टपकाता है।
मैं हँसता हूँ—
तो घर
धीरे-धीरे अपनी दीवारें उतार देता है,
चमेली के फूल
आँखें खोल देते हैं,
और फाटक
अपना मुँह बंद कर लेता है—
जैसे किसी ने कहानी बदल दी हो।
गुड़्डी की हँसी
अब कहीं दूर नहीं,
वह मेरे मुँह से निकलती है
और मुझे पहचान लेती है।
मैं दरवाज़ा खोलता हूँ
दरवाज़ा मुझे खोल देता है!
बाहर की सड़क सीधी नहीं चलती
वह गोल-गोल घूमती है
और हर चक्कर में
मुझे थोड़ा-थोड़ा बदल देती है।
मैं मुड़कर देखता हूँ—
मोहल्ला अब भी वहीं है,
पर वह मुझे नहीं देख रहा।
बस चमेली की बेल में
एक पतला-सा लम्हा अटका है
हँसी का,
या शायद
पापाजी की बची हुई आवाज़ का…
वह हिलता है,
जैसे अभी टूटेगा
पर हर बार
याद उसे फिर से बाँध देती है।
The Mohalla That Kept Living Inside Me
I don’t return there
the lane itself flows toward me,
a door opening inside sleep,
slowly swallowing me whole.
Bade Naal Sahab Mohalla—
not a map,
but a breath—
one I exhale,
and it pulls me back in again.
The aloo valon ka ghar
yellow seeps from its walls,
drips down and settles on the ground;
when I walk across it,
sunlight clings to the soles of my feet.
The latch on the gate—
a gaze.
On the body of the arch,
a jasmine vine coils.
The flowers are like closed eyes—
white,
yet seeing something within.
Papaji
no longer plucks flowers with his fingers—
he takes a fragment of air,
turns it white,
and places it in Guddi’s palm.
Her palm
slowly becomes a small courtyard
where morning rises,
but never sets.
I move closer,
but my body
lags behind,
as if someone has hung it
on a nail from an old day.
Breath—
a thin river
flowing backward through my throat.
Each swallow
lifts an old voice to the surface.
Footsteps there
don’t fall on the ground—
they move inside my mind,
and each step
becomes a door
that never opens.
I had cried here…
Now tears do not fall;
they float in the air
and turn into tiny mirrors—
each one
staring back with my own eye.
And now—
there is no inside,
no outside—
just a word
trembling beneath my tongue:
Laugh…
This laughter too is a strange bird,
building a nest in my throat,
fluttering its wings—
not quite laughter,
but wrinkles dripping down my cheeks.
I laugh—
and the house
slowly removes its walls,
the jasmine flowers
open their eyes,
and the gate
closes its mouth—
as if someone has rewritten the story.
Guddi’s laughter
is no longer far away;
it comes out of my mouth
and recognizes me.
I open the door—
the door opens me.
The road outside does not run straight;
it circles and circles,
and with every turn
changes me a little.
I turn back—
the neighborhood is still there,
but it no longer sees me.
Only in the jasmine vine
a thin moment is caught—
of laughter,
or perhaps
the last trace of
Papaji’s voice…
it trembles,
as if about to break,
but each time
memory ties it back again.


No comments:
Post a Comment