Friday, June 19, 2026

हर चेहरा एक ट्रॉय है Every Face is a Troy Chandrashekhar B.Sharma


हर चेहरा एक ट्रॉय है




वैनगंगा की सतह पर


शाम का पहला सितारा


जब काँपता है,


ऐसा लगता है


मानो हेराक्लाइटस अपनी पुरानी नदी में


एक और सवाल फेंक गया हो—


क्या सचमुच कोई


एक ही दुःख में दो बार उतरता है?


वैनगंगा जवाब नहीं देती।


वह तो सदियों से


भंडारा के चेहरों की परछाइयाँ ढोती आई है—


हँसते हुए चेहरे,


रोते हुए चेहरे,


और वे चेहरे भी


जिन्होंने मुस्कुराहट को


अपने ज़ख़्मों का नक़ाब बना लिया।


कारधा का ब्रिटिश कालीन पुराना पुल


अब भी खड़ा है।


पत्थरों का बना हुआ वह बूढ़ा फ़लसफ़ी


जिसने न जाने कितनी पीढ़ियों को


एक किनारे से दूसरे किनारे जाते देखा है।


उसकी दरारों में


बरसों की बारिश नहीं,


हज़ारों अनकहे अफ़सानों की काई जमी है।


हर गुज़रता हुआ आदमी


उसे एक साधारण पुल समझता है,


मगर वह जानता है


कि कितने ओडीसियस


घर लौटते-लौटते


अपने भीतर खो गए।


पांडे महल के झरोखे भी


शाम ढलते ही


किसी पुराने यूनानी रंगमंच की तरह लगते हैं।


उनमें झाँकती परछाइयाँ


ऐसी प्रतीत होती हैं


मानो ट्रॉय के आख़िरी बाशिंदे


अब भी राख में अपना नाम तलाश रहे हों।


गुजरी 


दिन भर शोर का समुद्र बनी रहती है।


सब्ज़ियों की आवाज़ें,


मोल-भाव की तलवारें,


रिक्शों की टकराहट,


दुकानदारों की पुकारें—


मगर इस सारे कोलाहल के नीचे


एक गहरी ख़ामोशी बहती है,


स्टाइक्स की तरह।


यहाँ जो आदमी


सबसे ज़ोर से हँस रहा है,


संभव है


उसी के भीतर


सबसे लंबा मातम बैठा हो!


 टॉकीज़ की जर्जर दीवारें


रात के अँधेरे में


किसी परित्यक्त एम्फ़ीथिएटर जैसी लगती हैं।


जहाँ कभी पर्दे पर


नायक जीतते थे,


आज वहाँ


धूल और सन्नाटे की फ़िल्म चलती है।


और कुर्सियों की टूटी कतारों में


इकारस के जले हुए पर


अब भी चमकते दिखाई देते हैं।


कितने ख़्वाब


यहाँ उड़ान भरकर गिरे होंगे।


कितनी मोहब्बतें


इंटरवल के बाद


कभी पूरी नहीं हुई होंगी।


मुस्लिम लाइब्रेरी की अलमारियों में


किताबें नहीं,


समय के तहख़ाने रखे हैं।


हर किताब


प्लेटो की किसी गुफ़ा का दूसरा दरवाज़ा है।


हर पन्ना


एक ऐसी मशाल


जिसकी लौ में


आदमी अपना चेहरा नहीं,


अपना साया देखता है।


तकिया की गलियों से


रात जब गुज़रती है,


तो उसकी चाल


किसी सूफ़ी 


और किसी यूनानी फ़क़ीर के बीच की लगती है।


दीवारों पर चिपकी हुई ख़ामोशियाँ


ऐसे सुनाई देती हैं


जैसे मिनोटॉर


अपने ही भूलभुलैया में


रास्ता भूल गया हो।


गाँधी चौक पर लगी मूर्ति 


बरसों से एक एटलस है।


काँधे पर


सिर्फ़ इतिहास नहीं,


पूरे शहर की थकान उठाए हुए।


दिन भर लोग उसके पास से गुज़रते हैं,


मगर कोई नहीं देखता


कि माटी की उस मुस्कुराहट में


कितनी सदीयों का धैर्य जड़ा हुआ है।


मुनरो स्कूल की पुरानी दीवारों पर


धूप इस तरह गिरती है


जैसे प्रोमीथियस


फिर किसी बच्चे की कॉपी में


आग का पहला अक्षर लिख रहा हो।


यहाँ से निकले हुए लड़के-लड़कियाँ


दूर-दूर तक गए,


मगर अपने भीतर


एक छोटा-सा भंडारा हमेशा लिए रहे—


जैसे ओडीसियस


हर समुद्र के बाद भी


इथाका को नहीं भूल पाया!


और फिर


रात उतरती है।


वैनगंगा पर धुँध फैलती है।


कारधा के पुल पर


पीली बत्तियाँ जलती हैं।


बड़ा बाज़ार थककर सो जाता है।


 टॉकीज़ के अँधेरे में


सन्नाटा अपनी सीट सँभाल लेता है।


मुस्लिम लाइब्रेरी की किताबें


धीरे-धीरे अपने सपने बंद कर देती हैं।


तकिया की गलियाँ


दुआओँ की तरह लंबी हो जाती हैं।


गाँधी चौक की प्रतिमा


चाँदनी में और अधिक अकेली लगती है।


और पूरे शहर के ऊपर


एक अदृश्य ट्रॉय फैल जाता है।


हर घर उसकी एक मीनार।


हर दिल उसका एक दरवाज़ा।


हर रूह


उसकी एक घिरी हुई दीवार।


दूर वैनगंगा के काले पानी में


सितारों की काँपती हुई परछाइयाँ


यूँ दिखाई देती हैं


मानो स्टाइक्स के उस पार


हज़ारों अनकही जंगों की मशालें


अब भी जल रही हों—


और भंडारा का हर चेहरा


अपने भीतर


एक पूरा महाकाव्य छुपाए


ख़ामोशी से गुज़र रहा हो।





Every Face is a Troy


When the first evening star


trembles upon the surface of the Wainganga,


it seems


as though Heraclitus has cast


yet another question into his ancient river—


Can anyone truly


step twice into the same sorrow?


The Wainganga does not answer.


For centuries


she has carried the reflections


of Bhandara's faces—


faces laughing,


faces weeping,


and those faces too


that have turned their smiles


into masks for their wounds.


The old British-era bridge of Kardha


still stands.


A philosopher grown out of stone,


who has watched generations


cross from one shore to another.


Within its cracks


lies not the memory of rain,


but the moss of thousands


of untold stories.


Every passerby


takes it for an ordinary bridge,


yet it knows


how many Odysseuses


lost themselves


while trying to return home.


The carved windows of Pandey Mahal,


at dusk,


resemble an ancient Greek theatre.


The shadows peering through them


seem like the last survivors of Troy,


still searching for their names


among the ashes.


Gujari Market


remains an ocean of noise all day long.


The cries of vegetable sellers,


the swords of bargaining voices,


the collisions of rickshaws,


the calls of shopkeepers—


yet beneath this entire tumult


flows a deep silence,


like the Styx.


The man laughing the loudest here


may well be carrying


the longest mourning within him.


The crumbling walls of the old Talkies,


in the darkness of night,


resemble an abandoned amphitheatre.


Where heroes once triumphed


upon the screen,


there now plays only


a film of dust and silence.


And among the broken rows of seats,


the burnt feathers of Icarus


still seem to shimmer.


How many dreams


must have taken flight here,


only to fall?


How many loves


never survived


beyond the interval?


In the shelves of the Muslim Library


there are not merely books,


but vaults of time.


Each book


is another doorway


into Plato's cave.


Each page


a torch whose flame


reveals not a man's face,


but his shadow.


When night passes


through the lanes of Takiya,


its gait resembles something


between a Sufi wanderer


and an ancient Greek mendicant.


The silences clinging to the walls


sound as though


the Minotaur himself


has lost his way


within his own labyrinth.


The statue at Gandhi Chowk


has long been an Atlas.


Upon its shoulders rests


not merely history,


but the exhaustion


of an entire city.


People pass by it every day,


yet no one notices


how many centuries of patience


have been embedded


within that earthen smile.


Upon the old walls of Munro School,


sunlight falls


as though Prometheus


were once again teaching


a child's notebook


the first alphabet of fire.


The boys and girls


who left these classrooms


journeyed far into the world,


yet carried within themselves


a small Bhandara forever—


just as Odysseus,


after every sea,


could never forget Ithaca.


And then


night descends.


Mist spreads over the Wainganga.


Yellow lamps awaken


upon the bridge of Kardha.


The great bazaar


falls asleep from weariness.


Within the darkness of the old Talkies,


silence settles back into its seat.


The books of the Muslim Library


slowly close their dreams.


The lanes of

 Takiya


grow long as prayers.


The statue at Gandhi Chowk


appears even lonelier


beneath the moonlight.


And above the entire city


an invisible Troy unfolds.


Every house a tower.


Every heart a gate.


Every soul


a besieged wall.


In the dark waters of the Wainganga,


the trembling reflections of stars


appear


as though beyond the Styx


thousands of unspoken wars


still burn in torchlight.


And every face in Bhandara


moves quietly through the world,


carrying within itself


an entire epic


that no one has ever read. 

No comments:

Post a Comment