सिरहाने रखा हुआ गिलास
हर रात,
जब शाम की आख़िरी चिड़िया
अपने परों से दिन का सुनहरा ग़ुबार झाड़कर
किसी अदृश्य शाख़ पर जा बैठती है,
जब दीवारों पर टँगी हुई रौशनियाँ
धीरे-धीरे अपने ही जिस्म में सिमटने लगती हैं,
और कमरा
अपने चारों तरफ़
तारीकी का काला शॉल लपेट लेता है,
मैं सिरहाने
पानी का एक गिलास रख देता हूँ।
न जाने कब से।
शायद उस ज़माने से
जब इंसान ने पहली बार
अँधेरे को बाहर नहीं,
अपने भीतर पाया था।
मैं जानता हूँ,
यह गिलास मेरी प्यास के लिए नहीं।
मेरी प्यासें तो बरसों पहले
वक़्त के रेगिस्तानों में
अपने क़दमों के निशान खो चुकी हैं।
यह उस ख़ौफ़ के लिए है
जिसका कोई चेहरा नहीं,
उस इंतज़ार के लिए
जिसका कोई नाम नहीं,
उस दस्तक के लिए
जो कभी नहीं आती
मगर सारी रात दरवाज़े के बाहर
अपनी ख़ामोशी रखे रहती है।
रात जब
अपने स्याह घोड़ों को खोल देती है,
और नींद
किसी गहरे समन्दर की तरह
मेरी रूह के तटों पर चढ़ने लगती है,
तब मेरे भीतर
एक बहुत पुराना बच्चा जाग जाता है।
वही बच्चा,
जिसकी पलकों पर अब भी
पहले अकाल की धूल जमी है।
जिसके कानों में अब भी
दूर कहीं टूटते हुए जंगलों की आवाज़ गूँजती है।
जिसके सीने में
हज़ारों बरस पहले मरे हुए डर
अब भी अपनी हड्डियाँ हिलाते हैं।
वह कुछ नहीं कहता।
बस
उस गिलास की तरफ़ देखता है,
जैसे कोई मुसाफ़िर
रेत के तूफ़ान में
दूर चमकते हुए कुएँ को देखता है।
उस गिलास में पानी नहीं।
उसमें
मेरी चाईजी की अधूरी फ़िक्र घुली हुई है,
जो हर रात
सोते हुए बच्चों के माथे पर
दुआ की तरह रखी रहती थी।
उसमें
मेरे पापाजी की वे ख़ामोशियाँ हैं
जो कभी लफ़्ज़ नहीं बन सकीं,
मगर घर की दीवारों में
ईंटों की तरह चिनी रहीं।
उसमें
उन तमाम पुरखों की आँखें हैं
जो सूखे मौसमों,
लम्बे सफ़रों,
युद्धों,
महामारियों
और बिछोहों की राख से होकर
हमारी रगों तक पहुँचे।
उसमें पानी नहीं—
नस्लों-नस्लों की चौकसी का
तरल नूर भरा है।
कभी-कभी
चाँद खिड़की से उतरकर
उस गिलास में वुज़ू करता है।
और उसकी सतह पर
रौशनी नहीं,
ख़्वाबों के पर तैरने लगते हैं।
तब मुझे दिखाई देते हैं
वे सब लोग
जो मैं हो सकता था
मगर नहीं हुआ।
वे सब रास्ते
जिन पर मैं चल सकता था
मगर नहीं चला।
वे सब मोहब्बतें
जो मेरे दरवाज़े तक आईं
और मेरी झिझक की बर्फ़ में
परिन्दों की तरह जम गईं।
वे सब आँसू
जो आँखों से गिरने के बजाय
दिल के तहख़ानों में
नमक के स्तम्भ बन गए।
धीरे-धीरे
मुझे मालूम हुआ है
कि इंसान वस्तुओं में
उनका उपयोग नहीं रखता—
वह उनमें अपनी बेचैनियाँ रखता है।
ताले में सुरक्षा नहीं,
असुरक्षा की याद रहती है।
चराग़ में रौशनी नहीं,
अँधेरे का डर जलता है।
दुआ में यक़ीन नहीं,
असमर्थता की काँपती हुई उँगली छिपी रहती है।
और इस गिलास में
पानी नहीं,
मेरे अचेतन का वह हिस्सा सोता है
जो अब भी
कायनात को एक अनजाना जंगल समझता है।
अब कभी-कभी
मुझे लगता है
कि पूरी तहज़ीब
सिरहाने रखा हुआ एक गिलास है।
शहर,
मज़हब,
इल्म,
दौलत,
कविता,
इश्क़—
सब उसी पानी की मुख़्तलिफ़ शक्लें हैं।
हम उन्हें इस्तेमाल कम करते हैं,
उनकी मौजूदगी पर ज़्यादा सोते हैं।
जैसे बच्चे
अपनी मुट्ठी में पकड़े हुए खिलौने से नहीं,
उसकी मौजूदगी से महफ़ूज़ महसूस करते हैं।
और जब मैं सो जाता हूँ,
वह गिलास
रात के विशाल माथे पर
जड़े हुए एक पारदर्शी नगीने की तरह चमकता रहता है।
गोया
शून्य के अथाह रेगिस्तान में
किसी फ़रिश्ते ने
जल का एक छोटा-सा चश्मा छिपा दिया हो।
गोया
ख़ुदा ने
अपनी तन्हाई की जेब से
एक आख़िरी बूँद निकालकर
मेरे सिरहाने रख दी हो।
गोया
कायनात की तमाम ख़ामोशियाँ
एक काँच के फूल में बदल गई हों।
और सारी रात,
जब तारे
आसमान की काली रोटी पर
नमक की तरह बिखरे रहते हैं,
वह गिलास
अपनी छोटी-सी तरल आँख खोले
जागता रहता है।
मेरी नींद की हिफ़ाज़त में।
मेरे पुरखों की बेचैनियों की हिफ़ाज़त में।
उस बच्चे की हिफ़ाज़त में
जो अब भी
मेरे भीतर की सबसे पुरानी गुफ़ा में बैठा
अँधेरे की आहट सुन रहा है।
The Glass Beside the Bed
Every night,
when the last bird of evening
shakes the golden dust of day
from its wings
and settles upon some invisible branch,
when the lights hanging on the walls
begin folding into their own bodies,
and the room
wraps itself
in the black shawl of darkness,
I place
a glass of water beside my bed.
I do not know since when.
Perhaps since that age
when humanity first discovered
that darkness was not outside,
but within.
I know
this glass is not for my thirst.
My thirsts wandered away long ago,
losing their footprints
in the deserts of time.
It is for that fear
which has no face,
for that waiting
which has no name,
for that knock
which never arrives
yet leaves its silence
outside the door all night.
When night
unbridles its black horses,
and sleep,
like a deep sea,
begins to rise
against the shores of my soul,
an ancient child awakens within me.
The same child
whose eyelids still carry
the dust of the first famine.
Whose ears still echo
with the sound of distant forests
collapsing.
Whose chest still houses
the bones of fears
that died thousands of years ago
yet continue to stir.
He says nothing.
He merely looks toward that glass
the way a traveler caught in a sandstorm
looks toward a distant well.
There is no water in that glass.
Within it
is dissolved my mother's unfinished worry,
which lingered every night
upon the foreheads of sleeping children
like a prayer.
Within it
are my father's silences,
those that never became words,
yet remained mortared
between the bricks of the house.
Within it
are the eyes of countless ancestors
who crossed droughts,
long migrations,
wars,
plagues,
and separations
before arriving
in the bloodstream of my existence.
There is no water there—
only the liquid light
of vigilance inherited across generations.
Sometimes
the moon descends through the window
and performs ablution in that glass.
Upon its surface
it is not light that floats,
but feathers of dreams.
Then I begin to see all the people
I could have been but never became.
All the roads I might have walked
but never chose.
All the loves that arrived at my door
only to freeze like birds
inside the snow of my hesitation.
All the tears
that never fell from my eyes
and instead descended
into the cellars of the heart,
becoming pillars of salt.
Slowly
I have come to understand
that human beings do not place usefulness
inside objects.
They place their anxieties there.
A lock contains no security
only the memory of insecurity.
A lamp contains no light
only the burning fear of darkness.
A prayer contains no certainty
only the trembling finger of helplessness.
And in this glass there is no water.
There sleeps
that portion of my unconscious
which still believes
the universe is an unfamiliar forest.
Now, at times,
it seems to me that civilization itself
is a glass beside the bed.
Cities,
religions,
knowledge,
wealth,
poetry,
love—
all are merely different forms
of the same water.
We use them less
than we sleep beside their presence.
Like children who feel safe
not because of the toy in their hands,
but because it remains there.
And when I fall asleep,
the glass continues to gleam
like a transparent jewel
set upon the vast forehead of night.
As though
i
n the boundless desert of emptiness,
an angel had hidden
a tiny spring of water.
As though God,
reaching into the pocket of His loneliness,
had placed one final drop beside my bed.
As though
all the silences of the universe
had blossomed into a flower of glass.
And all night long,
while the stars
lie scattered across heaven's dark bread
like grains of salt,
the glass remains awake,
its little liquid eye open,
keeping watch over my sleep,
over the restlessness of my ancestors,
over that child still seated
in the oldest cave within me,
listening for the footsteps of darkness.

No comments:
Post a Comment