जूँ
हमारी ज़िंदगी के चारों तरफ़
दिखाई देने वाले और अदृश्य जीवों की
एक पूरी दुनिया बसी रहती है।
कुछ बेलों की तरह होते हैं,
जो पेड़ों पर चढ़कर
उनकी धूप पी जाते हैं।
कुछ अमरबेल की तरह,
जो बिना जड़ के भी
दूसरों की जड़ों से जीवन खींच लेते हैं।
कुछ हमारे खेतों में लगते हैं,
कुछ हमारे ख़ून में,
कुछ हमारी जेबों में,
कुछ हमारी रूहों में।
और कुछ इतने छोटे होते हैं
कि उनका होना
तब तक महसूस नहीं होता
जब तक वे
अपनी मौजूदगी की खुजली न छोड़ जाएँ।
बचपन में
परजीवियों से मेरा पहला परिचय
किसी विज्ञान की किताब से नहीं हुआ था।
वे मेरे सिर में रहते थे।
बालों के उन घने, तेल-सने जंगलों में,
जहाँ धूप मुश्किल से उतरती थी,
जहाँ कानों के ऊपर
पसीने की महीन धारियाँ बहती थीं,
जहाँ गर्दन के पीछे
गर्म हवा ठहरकर सुस्ताती थी,
वहाँ एक और आबादी बसती थी—
जुओं की।
वे इतनी पुरानी परिचित थीं
कि उन्हें परजीवी कहना
लगभग बदतमीज़ी लगता है।
वे हमारे बचपन की सहेलियाँ और साथी थीं।
ढोला स्कूल की बेंचों पर
हमारे साथ बैठती थीं।
इमली के पेड़ के नीचे
हमारे साथ खेलती थीं।
शहतूत की शाख़ों पर चढ़ती हँसी के साथ
वे भी चढ़ जाती थीं।
चारपाइयों पर दोपहर की नींद सोती थीं।
और बड़े नाल साहब मोहल्ले की
लगभग हर चोटी,
हर माँग,
हर सिरहाने,
हर तकिये का रास्ता जानती थीं।
उनका कोई घर नहीं था।
पूरा मोहल्ला उनका घर था।
वे अंसारी वार्ड से निकलतीं,
बड़ा बाज़ार पार करतीं,
हत्तीखाना घूम आतीं,
नसरुल्ला की दुकान के सामने से गुज़रतीं,
मतीन के घर के बच्चों में बस जातीं,
और शाम तक
किसी नए सिर में अपना डेरा जमा लेतीं।
उन दिनों
हम लोग इतने क़रीब रहते थे
कि जुओं को
एक सिर से दूसरे सिर तक जाने के लिए
किसी पुल की ज़रूरत नहीं पड़ती थी।
बस दो बच्चे
एक किताब पर झुक जाएँ,
एक लड़की दूसरी की चोटी बना दे,
एक दोस्त दूसरे के कंधे पर सिर रख दे,
और उनका सफ़र पूरा।
वे मोहल्ले की सबसे कामयाब मुसाफ़िर थीं।
उनकी भी अपनी उम्रें थीं।
अपनी शक्लें।
अपना विकासक्रम।
सबसे पहले आती थी
लीख।
इतनी छोटी
कि दिखाई नहीं देती थी।
जैसे बाल की जड़ में
धूल का कोई अदृश्य कण अटका हो।
या जैसे किसी ने
याद का एक बीज
चुपचाप सिर में बो दिया हो।
फिर आती थी
तख।
थोड़ी बड़ी।
थोड़ी ज़िद्दी।
बालों से इस तरह चिपकी हुई
जैसे किसी फ़कीर की तस्बीह का
एक अकेला मनका।
उसे निकालना
हर किसी के बस की बात नहीं थी।
और फिर आते थे
मोट्टे।
जूँ-दुनिया के हाथी।
चलते हुए दिखाई देते।
खुजली करवाते।
अपनी मौजूदगी का ऐलान करते।
जैसे कोई नया ज़मींदार
गाँव में दाख़िल हुआ हो।
उनकी पहली दस्तक
हमेशा कानों के ऊपर सुनाई देती थी।
एक हल्की-सी खुजली।
इतनी मामूली
कि अनाड़ी उसे नज़रअंदाज़ कर दे।
लेकिन तजुर्बेकार लोग
उसी पल समझ जाते—
मामला गंभीर है।
जूँ भी कमाल की कलाकार थीं।
उन्हें छलावरण का पूरा इल्म था।
काले बालों में काली।
भूरे बालों में भूरी।
सफ़ेद बालों में सफ़ेद।
वे अपने माहौल में
इस तरह घुल जाती थीं
जैसे कुछ लोग
हर दौर में घुल जाते हैं।
उन्हें ढूँढ़ना
अपने आप में एक कला थी।
एक लोक-विद्या।
एक विरासत।
तख के लिए
फ़कीर का सब्र चाहिए था।
लीख के लिए
जौहरी की नज़र।
और मोट्टे के लिए
शिकारी की फुर्ती।
गुड्डी
इस कला की उस्ताद थी।
वह बालों की माँग निकालती
और जहाँ हमें
सिर्फ़ बाल दिखाई देते,
वहाँ उसे
पूरी की पूरी आबादी दिखाई दे जाती।
"मिल गई!"
वह अचानक कहती।
और सचमुच
उसके नाखूनों के बीच
एक मोट्टा काँप रहा होता।
फिर शुरू होता
इंसाफ़ का सार्वजनिक प्रदर्शन।
मोट्टे को नाखून पर रखा जाता।
दूसरा नाखून उतरता।
"चिट!"
एक छोटी-सी आवाज़।
इतनी छोटी
कि दुनिया न सुन सके।
मगर हमारे लिए
वह किसी फ़तह का बिगुल थी।
न जाने क्यों,
मोट्टे को मारने में
एक अलग ही मज़ा आता था।
शायद इसलिए
कि वह दिखाई देता था।
और इंसान को
अपने दुश्मन को देखना पसंद है।
लेकिन गुड्डी भी
आख़िरी उस्ताद नहीं थी।
असली महारथी थीं
पंजाब के शमशेरपुर से आने वाली
कोगे बहनजी।
उनके आने की ख़बर
मोहल्ले में वैसे फैलती थी
जैसे आमों के मौसम की।
वे आतीं
तो अपने साथ
सरसों के खेतों की हवा,
रेल के सफ़रों की धूल,
और जूँ ढूँढ़ने की अद्भुत नज़र भी लातीं।
मुझे देखते ही कहतीं—
"आ इधर!"
और मैं भागता।
क्योंकि मुझे मालूम होता
अब बचना मुश्किल है।
वे मुझे पकड़ लेतीं।
फिर मेरा सिर
अपने घुटनों के नीचे दबा लेतीं।
ऐसे
जैसे कोई पुराना पहलवान
अपने प्रतिद्वंद्वी को चित्त कर चुका हो।
मेरी आँखों के सामने
चारपाई के नीचे की दुनिया रह जाती—
धूल के कण,
एक टूटी चप्पल,
एक खोया हुआ कंचा,
रस्सियों से छनती धूप,
और मकड़ी का अधूरा जाला।
उधर
मेरे सिर में
खुदाई जारी रहती।
कभी तख।
कभी लीख।
कभी मोट्टा।
हर खोज पर
कोगे बहनजी के चेहरे पर
वैसी चमक आती
जैसी किसी पुरातत्त्ववेत्ता को
पुराना सिक्का मिलने पर आती होगी।
"अरे वाह!"
वे कहतीं,
"पूरा मोहल्ला सिर विच वसाया होया ऐ!”
"पूरा मोहल्ला बसाया हुआ है सिर में!"
और आँगन
हँसी से भर जाता।
गर्मियों की दोपहरों में
जब बड़ा बाज़ार ऊँघ रहा होता,
जब नसरुल्ला की दुकान पर मक्खियाँ
सुस्त भिनभिना रही होतीं,
जब शहतूत ज़मीन पर गिरकर
बैंगनी धब्बे बना रहे होते,
जब इमली की छाँव
धीरे-धीरे खिसक रही होती,
तब मोहल्ले की औरतें
चारपाइयाँ खींच लातीं।
एक उजली चादर बिछती।
पीतल की कटोरी में
नारियल का तेल चमकता।
और निकलती
वह मशहूर जूँ वाली कंघी।
कंघी चलती।
बाल खुलते।
और जूँ
पट...
पट...
पट...
सफ़ेद चादर पर गिरती जातीं।
सफ़ेद चादर
धीरे-धीरे
एक छोटी-सी युद्धभूमि बन जाती।
मगर उन दोपहरों में
सिर्फ़ जूँ नहीं निकाली जाती थीं।
निकाली जाती थीं
सासों की शिकायतें।
बहुओं के दुख।
ननदों के किस्से।
नई मोहब्बतें।
पुराने झगड़े।
टूटे रिश्ते।
बढ़ते क़र्ज़।
चुगलियाँ और जूँ
एक ही कंघी से निकलती थीं।
और कई बार
चुगलियाँ
जुओं से कहीं ज़्यादा टिकाऊ साबित होती थीं।
कक्का का सिर
हमेशा आबाद रहता था।
मेरा भी।
मोहल्ले का शायद ही कोई बच्चा रहा हो
जिसने यह सल्तनत न देखी हो।
बरसों बाद,
जब चीनू का स्कूल में दाख़िला हुआ,
मैंने देखा—
वह बार-बार
कान के ऊपर खुजला रहा है।
ठीक उसी जगह
जहाँ कभी मैं खुजलाता था।
मैं मुस्करा पड़ा।
वक़्त
अजीब तरीक़े से लौटता है।
बालों की तलाशी ली गई।
और सचमुच—
दो-तीन मोट्टे मिल गए।
उन्हें देखते ही
ढोला स्कूल लौट आया।
गुड्डी लौट आई।
कोगे बहनजी लौट आईं।
सफ़ेद चादर लौट आई।
और बड़े नाल साहब मोहल्ले की
एक पूरी दोपहर
मेरे सामने फिर से खुल गई।
आज उस मोहल्ले में
न वो घर है
न वे चारपाइयाँ हैं।
न वे उजली चादरें।
न कोगे बहनजी।
शैम्पू हैं।
लोशन हैं।
दवाइयाँ हैं।
और सिर पहले से कहीं ज़्यादा साफ़ हैं।
मगर कभी-कभी सोचता हूँ—
क्या सचमुच जूँ चली गईं,
या वे रास्ते बंद हो गए
जिनसे वे चलकर आती थीं?
क्योंकि जूँ सिर्फ़ वहीं पैदा होती हैं
जहाँ लोग एक-दूसरे के क़रीब हों।
जहाँ सिर
सिरों से मिलते हों।
जहाँ कोई औरत
किसी दूसरी औरत के बालों में
इतनी देर तक उँगलियाँ फेरती रहे
कि उसके दुख तक पहुँच जाए।
आज लोग साफ़ हैं।
बहुत साफ़।
मगर एक-दूसरे से इतने दूर
कि कोई जूँ भी
यह फ़ासला तय न कर सके।
और कभी-कभी
मुझे जुओं की नहीं,
उन रास्तों की याद आती है
जिन पर चलकर
वे एक सिर से दूसरे सिर तक पहुँचती थीं।
Lice
All around our lives
there exists an entire world
of visible and invisible creatures.
Some are like vines,
climbing trees
and drinking their sunlight.
Some are like dodder,
rootless parasites
drawing life
from the roots of others.
Some infest our fields.
Some inhabit our blood.
Some settle in our pockets.
Some take residence in our souls.
And some are so small
that their presence goes unnoticed
until they leave behind
the itch of their existence.
My first encounter with parasites
did not come
from a science textbook.
They lived in my hair.
In those dense, oil-soaked forests of childhood,
where sunlight barely penetrated,
where fine streams of sweat
flowed above the ears,
where warm air lingered lazily
at the back of the neck,
another civilization flourished—
the civilization of lice.
They were such old acquaintances
that calling them parasites
now feels almost rude.
They were companions of our childhood.
They sat beside us
on the benches of Dhola School.
They played with us
beneath the tamarind tree.
As laughter climbed the branches
of the mulberry tree,
they climbed with it.
They slept through summer afternoons
on woven cots.
And they knew the way
to nearly every braid,
every parting,
every pillow,
every headrest
in Bade Naal Sahab Mohalla.
They had no fixed address.
The entire neighbourhood
was their home.
They would emerge from Ansari Ward,
cross the Bada Bazaar,
wander through Hattikhana,
pass in front of Nasrulla's shop,
settle among the children
at Mateen's house,
and by evening
establish a new colony
in somebody else's hair.
Back then
we lived so close together
that lice needed no bridges
to travel from one head to another.
Two children bending over the same book,
a girl braiding another girl's hair,
a friend resting his head
on another friend's shoulder—
and their journey was complete.
They were the most successful travelers
in the neighbourhood.
They too had their ages,
their forms,
their stages of growth.
First came
the Leekh.
So tiny
that it could hardly be seen.
Like an invisible speck of dust
caught at the root of a hair.
Or like a seed of memory
quietly planted
inside the scalp.
Then came
the Takh.
A little larger.
A little more stubborn.
Clinging to the hair
like a solitary bead
from a fakir's rosary.
Removing it
was not everyone's skill.
And then came
the Motte—
the elephants
of the louse kingdom.
Visible.
Restless.
Provoking itch after itch.
Announcing their presence
like some newly arrived landlord
claiming ownership of a village.
Their first knock
was always heard
just above the ears.
A faint itch.
So slight
that the inexperienced
might ignore it.
But veterans knew immediately—
the matter was serious.
The invasion had begun.
Lice were remarkable artists.
They understood camouflage perfectly.
Black in black hair.
Brown in brown hair.
White in white hair.
They dissolved into their surroundings
the way some people
manage to blend into every era.
Finding them
was an art in itself.
A folk science.
An inheritance.
For Takh,
one needed a saint's patience.
For Leekh,
a jeweler's eye.
And for Motte,
the quick reflexes of a hunter.
Guddi
was a master of this art.
She would part the hair,
and where we saw nothing
but strands and scalp,
she could see
an entire population.
"Found one!"
she would suddenly announce.
And sure enough,
between her fingernails
a Motte trembled.
Then began
the public execution.
The louse would be placed
upon one fingernail.
The other fingernail
would descend.
Click.
Such a tiny sound.
Too small for the world to hear.
But to us
it was the trumpet of victory.
For reasons I still cannot explain,
killing a Motte
was immensely satisfying.
Perhaps because
it was visible.
And human beings
like to see their enemies.
Yet even Guddi
was not the supreme authority.
The true grand master
was Koge Behanji,
who came from Shamsherpur ,Punjab.
News of her arrival
spread through the neighbourhood
like the arrival of mango season.
She brought with her
the scent of mustard fields,
the dust of long train journeys,
and an extraordinary eye
for finding lice.
The moment she saw me,
she would call out—
"Come here!"
And I would run.
Because I knew
there was no escape.
She would catch me,
pull me close,
and trap my head
beneath her knees.
Like an old wrestler
pinning down his opponent.
Before my eyes remained only
the world beneath the cot—
dust motes,
a broken slipper,
a lost marble,
sunlight filtering through ropes,
and a half-finished spider's web.
Meanwhile,
an archaeological excavation
was underway
in my hair.
A Takh.
A Leekh.
A Motte.
Each discovery
lit up her face
like an archaeologist
finding an ancient coin.
"Well, well!"
she would laugh.
"You've settled the whole neighbourhood
inside your head!"
And the courtyard
would erupt with laughter.
On summer afternoons,
when the Bada Bazaar dozed,
when flies buzzed lazily
around Nasrulla's shop,
when mulberries fell to the ground
leaving purple stains,
when the tamarind's shadow
slowly shifted across the earth,
the women of the mohalla
would drag out their cots.
A white sheet
would be spread.
A brass bowl
of coconut oil
would gleam in the sunlight.
And out would come
the famous lice comb.
The comb moved.
Hair opened.
And lice fell—
pat...
pat...
pat...
onto the white cloth.
Slowly
that white sheet
became a tiny battlefield.
But lice were not
the only things being removed.
Out came
complaints about mothers-in-law,
the sorrows of daughters-in-law,
stories of sisters-in-law,
new romances,
old quarrels,
broken relationships,
mounting debts.
Gossip and lice
were extracted
with the very same comb.
And often,
gossip proved
far more resilient than lice.
Kakka's head
was always densely populated.
So was mine.
There was hardly a child
in the entire mohalla
who had not lived
under this kingdom.
Years later,
when Chinu started school,
I noticed him
scratching above his ear.
The very
same spot
where I once scratched.
I smiled.
Time
returns in curious ways.
A search was conducted.
And sure enough—
two or three Motte
were discovered.
The moment I saw them,
Dhola School returned.
Guddi returned.
Koge Behanji returned.
The white sheet returned.
And an entire afternoon
from Bade Naal Sahab Mohalla
opened once more before me.
Today,
those houses are gone.
The cots are gone.
The white sheets are gone.
Kogge Behanji is gone.
There are shampoos now.
Lotions.
Medicines.
Heads are cleaner
than ever before.
Yet sometimes I wonder—
have lice really disappeared,
or have the roads
they once traveled
simply been closed?
For lice thrive only
where people live close enough
to touch.
Where heads meet heads.
Where one woman
can spend so long
running her fingers
through another woman's hair
that she reaches
the sorrows hidden underneath.
People are clean now.
Very clean.
But so far apart
that not even a louse
could cross the distance.
And sometimes
it is not the lice I miss,
but the pathways
along which they traveled—
from one head,
to another.

No comments:
Post a Comment